×

Pilibhit News: BJP नेता ने DM से की शिकायत, नगरपालिका के जेई पर लगाये गंभीर आरोप

जनपद में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने लिखित शिकायत डीएम से की गई है। जिसमें जेई पर ठेकेदारी करने कर आरोप लगाया गया है।

Pranjal Gupata
Published on: 28 Dec 2023 9:14 AM GMT
pilibhit news
X

पीलीभीत में भाजपा नेता ने जेई के खिलाफ डीएम से की शिकायत (न्यूजट्रैक)

Pilibhit News: जनपद में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने लिखित शिकायत डीएम से की गई है। जिसमें जेई पर ठेकेदारी करने कर आरोप लगाया गया है। साथ ही पत्नी के नाम से फर्म बनाकर काम करने समेत कई आरोप लगाए गए है। भाजपा नेता गौरव अवस्थी ने डीएम से की गई शिकायत में बताया कि नगर पालिका में कार्यरत एक जेई संबद्ध तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं। वह प्रतिदिन बरेली से 12 बजे तक कार्यालय पहुंचते हैं। इसके बाद शाम चार बजे बरेली चले जाते हैं। जिस वजह से शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।


दरअसल मामला पीलीभीत की नगर पालिका परिषद का है जहाँ के एक जेई के खिलाफ बीजेपी नेता गौरव अवस्थी ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत कर बताया कि नगर पालिका पीलीभीत का एक जेई शासन के दिशा निर्देशन के अनुसार नगर पालिका में कार्य नहीं कर रहा है। जिस प्रकार से सरकार की मंशा है कि मुख्यालय पर सभी अधिकारी और कर्मचारी रह कर कार्य करें लेकिन वर्तमान में नगर पालिका का जेई बरेली से आकर पीलीभीत में ड्यूटी करता है। इस कारण लगातार दोपहर 12 बजे तक लगभग पहुंचकर और उसके बाद समय से पहले ही घर भागने की तैयारी करने लगता है।

शिकायतकर्ता ने इसकी जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शासन स्तर पर इसकी शिकायत की है। शिकायतकर्ता गौरव अवस्थी ने यह भी बताया कि वर्तमान मे जेई ने अपनी पत्नी के नाम से बरेली लोक निर्माण विभाग में अपना पंजीकरण करा रखा है। जिस पर वह स्वयं कार्य रहे हैं। यह भी आरोप है कि पीलीभीत में भी जेई की फर्म ने दो टेंडर अपलोड किए हैं। उनकी कार्यशैली से नगरपालिका के कार्य भी पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story