Pilibhit News: भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का कांग्रेसियों ने पुतला फुकने का किया प्रयास

Pilibhit News: पीलीभीत जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में भर कर थाने ले गई। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा व पुलिस पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है।

Pranjal Gupata
Published on: 31 July 2024 11:36 AM GMT
Pilibhit News
X

Pilibhit News (Pic: Newstrack)

Pilibhit News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद में बिना नाम लिए राहुल गांधी की जाति को लेकर निशाना साधा था। ऐसे में अब यूपी में इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक गलियारे में गरमा गर्मी का माहौल बना हुआ है। वहीं राष्ट्रीय आह्वान पर पीलीभीत समेत अन्य जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। पीलीभीत जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में भर कर थाने ले गई। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा व पुलिस पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है।

दरअसल संसद में सत्र के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए एक टिप्पणी की थी और कहा था कि जो अपनी जाति नहीं बता सकते उनके बारे में क्या कहें ? ऐसे में राहुल गांधी ने इस पूरे मामले में अनुराग ठाकुर से कोई शिकायत न होने की बात कही थी। लेकिन कांग्रेस समेत विपक्षी दलों में अनुराग ठाकुर का बयान को लेकर लगातार आक्रोश देखा जा रहा था। जाति पूछने की बात को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अनुराग ठाकुर पर तीखा प्रहार संसद में किया था। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला दहन करने का कार्यक्रम पीलीभीत में निर्धारित किया गया था।

बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू ही हुई थी कि तीन थानों की पुलिस फोर्स रिजर्व पुलिस लाइन को लेकर मौके पर पहुंच गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन उठाकर गाड़ी में डाल दिया और उन्हें अपने साथ ले गई। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस देश में प्रदर्शन पर रोक हो उसे तानाशाही नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story