×

Pilibhit News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका में डॉ आस्था ने बांटे होम कम्पोस्टर

Pilibhit News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को होम कंपोस्टर भी वितरित किए गए। होम कम्पोस्टर के द्वारा महिलाएं अपने घर के गीले कचरे से खाद बना सकेंगी।

Pranjal Gupata
Published on: 8 March 2025 11:50 PM IST
On International Womens Day, Dr. Aastha distributed home composters in the municipality
X

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका में डॉ आस्था ने बांटे होम कम्पोस्टर (Photo- Social Media)

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज नगर पालिका परिषद कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को होम कम्पोस्टर वितरित किए गए। जिससे महिलाएं अपने घर के गीले कचरे से खाद बना सकेंगी।

नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण और नारी उत्थान के संबंध में शहर के विकास को लेकर तमाम चर्चाएं की।

पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

महिलाओं को होम कंपोस्टर वितरित किए

इस अवसर पर महिलाओं को होम कंपोस्टर भी वितरित किए गए। होम कम्पोस्टर के द्वारा महिलाएं अपने घर के गीले कचरे से खाद बना सकेंगी। साथ ही होम कमपोस्टर के द्वारा घर मे खाद बनाई जाएगी इस बारे में जानकारी भी साझा की गई। कि किस तरह घर के रसोई से निकलने वाले सब्जियों के छिकलो व केले के छिकलो से खाद बनाई जाएगी इन तमाम विधियों के बारे में भी बताया गया।

आपको बता दें कि हाल ही में पीलीभीत नगरपालिकाध्यक्ष 3 व 4 और 5 मार्च को जयपुर राजस्थान में 40 देशों की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मलित हुई थी। जहां उन्होंने पूरे उत्तरप्रदेश से यूपी का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान तमाम देशों से आये प्रतिनिधियों व उनके मेडिवेस्ट, व कूड़े कचरे से व लोहे, प्लास्टिक से निकलने बाले कचरे से क्या कुछ उपयोग में लाने वाली वस्तुओं का निर्माण किया जा सकता है। व इन तमाम कचरे से क्या कुछ किया जा सकता इन तमाम बातों को लेकर चर्चा हुई। वहीं अब पीलीभीत में इसका क्या कुछ हो सकता है इसके बारे में भी बताया गया।

बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद

इस अवसर पर सभासद सुनीता सिंह, रत्ना शुक्ला, साकेत सक्सेना, इकबाल हजरत, वतनदीप मिश्रा, निज़ाकत अली कादरी, शिवम श्रीवास्तव, जाहिदा बी, विपिन त्यागी, मोनू मिश्रा, एहतिशाम वली खां, निर्मल सिंह टीटू, रिंकू लोधी, रईस अहमद, सुरेश लोधी, विकास बाबू, पंकज तिवारी, डॉ अनुरिता सक्सेना, डॉ राखी मिश्रा, मेघा अग्रवाल, सुहानी सक्सेना, स्वीटी अग्रवाल, नीता अग्रवाल, कुमकुम अग्रवाल, लक्ष्मी सक्सेना, पूजा छाबड़ा सहित काफी संख्या में शहर की महिलाएं मौजूद रही।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story