×

Pilibhit News: नगर पालिका अध्यक्ष ने किया रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था का औचक निरीक्षण

Pilibhit News: पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल बीती रात शीत लहर व सर्द हवाओं में चौराहों पर भ्रमण कर और अलाव सेक रहे राहगीरों से उनका हाल जानने पहुंचीं।

Pranjal Gupata
Published on: 10 Jan 2024 7:47 AM GMT
pilibhit news
X

पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण (न्यूजट्रैक)

Pilibhit News: यूपी में शीत लहर व घने कोहरे के चलते ठंड का प्रकोप जारी है। इसी के मद्देनजर पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल बीती रात शीत लहर व सर्द हवाओं में चौराहों पर भ्रमण कर और अलाव सेक रहे राहगीरों से उनका हाल जानने पहुंचीं। लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को सर्द और शीत लहर में लोगों से मिलते हुए देखा तो कहा नगरपालिका अध्यक्ष हो तो ऐसा हो जो लोगों का हाल जानने उनके बीच में पहुंचे।

दरअसल पीलीभीत जनपद तराई क्षेत्र होने के कारण इन दिनों लगातार शीतलहर और कोहरे की चपेट में रहता है। तो जहां प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने लोगों को शीतलहर और ठंड से बचने के लिए प्रशासन को अलाव लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की छुट्टियां कर दी हैं। ऐसे में शीत लहर और ठंड में लोगों को राहत मिले इसके लिए पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष ने चौराहे-चौराहे पर जाकर जलती आग की व्यवस्था को देखा। साथ ही चौराहे पर आग सेक रहे लोगों से उनका हाल जाना।

नगर पालिका अध्यक्ष ने घूम कर अलाव की व्यवस्था को देखा जहां लकड़ी नहीं थी वहां लकड़ी पहुंचवाई। पीलीभीत पालिका की ओर से करीब 35 जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष ने रैन बसेरे में रह रहे लोगों से भी उनका हाल जाना। रैन बसेरा केयरटेकर को पालिका अध्यक्ष ने निर्देश दिए रजाई कंबलों को साफ सुथरा रखा जाए। रैन बसेरा में आने वाले किसी भी राहगीर को कोई परेशानी न हो। नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका क्षेत्र में भ्रमण कर धरातल पर व्यवस्थाओं को देखा। नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने कहा कि हाड़ कंपाने वाली ठंड में जलते अलाव रात में सुरक्षाकर्मी और राहगीरों को काफ़ी राहत पहुंचाते हैं। इसलिए शीतलहर और ठंड में हर जगह अलाव की व्यवस्था की जाए। ताकि लोगों को दिक्कत न होने पाए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story