Pilibhit News : बाघ ने किसान पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Pilibhit News : यूपी के पीलीभीत जनपद के थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव मडरिया निवासी किसान अपने खेतों की तरफ घास काटने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Pranjal Gupata
Published on: 21 Aug 2024 1:43 PM GMT
Pilibhit News : बाघ ने किसान पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
X

Pilibhit News : यूपी के पीलीभीत जनपद के थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव मडरिया निवासी किसान अपने खेतों की तरफ घास काटने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बमुश्किल बाघ के चंगुल से किसान को बचाया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 से किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना न्यूरिया इलाके के मंडरिया गांव निवासी 50 वर्षीय मेघनाथ गांव से सटे अपने गन्ने के खेत मे काम कर रहे थे, तभी पीछे से अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बमुश्किल घायल किसान को बाघ के चुंगल से छुड़ाया। घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को भी दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नही पहुंचे। फिलहाल घटना स्थल पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां मौजूद चिकित्सक घायल मेघनाथ का इलाज कर रहे हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की लगातार बीते 15 दिनों से चहलकदमी देखी जा रही थी। इसकी जानकारी भी वन विभाग को दी जा रही थी। इसके अलावा बाघ ने कई मवेशियों को भी अपना निवाला बनाया है। इसके बावजूद वन विभाग के आलाधिकारी चुप्पी साधे हुए थे। आज एक किसान पर हुए बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा व आक्रोश है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story