×

Plane Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, देखने वालों की लगी भीड़

Plane Accident: यमुना एक्सप्रेसवे जेवर टोल से कुछ किलोमीटर दूर एक विमान की इमरजेंसी लेंडिंग कराई गयी। विमान ने हरियाणा के नारनौल से उड़ान भरी थी, जो अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था।

Deepankar Jain
Reporter Deepankar JainPublished By Shivani
Published on: 27 May 2021 8:09 AM GMT (Updated on: 27 May 2021 9:24 AM GMT)
Plane Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, देखने वालों की लगी भीड़
X

विमान की लैंडिंग के बाद देखने पहुंचे लोग 

Plane Accident: उत्तर प्रदेश में गुरूवार को अचानक यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) जेवर टोल (Jewar Toll) से कुछ किलोमीटर दूर एक विमान की इमरजेंसी लेंडिंग (Plane Emergency Landing) कराई गयी। विमान ने हरियाणा के नारनौल (Haryana Narnaul) से उड़ान भरी थी, जो अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। हालांकि ग्लाइडर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आनन फानन में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँच गए और ट्रैफिक रोक दिया। विमान को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी।

मामला मथुरा (Mathura) के नौझील थाना क्षेत्र का है, जहां यमुना एक्सप्रेसवे जेवर टोल से 10 किलोमीटर पहले एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (UP Viman Hadsa) कराई गयी। प्लेन की लैंडिंग होने के बाद तत्काल कण्ट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गयी। जानकारी होते ही आनन फानन में पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए।

हरियाणा से अलीगढ़ जा रहा था विमान

बताया जा रहा है कि करीब 1:15 पर इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी होने के बाद उस रास्ते पर ट्रैफिक को रोक दिया गया, जहां विमान को उतारा गया था। इलाके में प्लेन की लैंडिंग की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी। लोग विमान देखने के लिए उत्सुक दिखें।

बता दें कि विमान ने हरियाणा के नारनौल से अलीगढ के लिए उड़ान भरी थीं। हालाँकि रास्ते में ही कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण पायलट को प्लेन बीच रास्ते में ही उतारना पड़ा। इस बारे में इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया की ग्लाइडर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित है। कंट्रोल रूम को सूचना दी जा चुकी है। मौके पर मेंटेनेंस टीम पहुँच रही है।

Shivani

Shivani

Next Story