×

सहारनपुर के पर्यावरण को शुद्ध करने को उठाया जाएगा ये कदम

विकास की अंधाधंधु दौड़ के चलते पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इसका खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। नगरीय क्षेत्र में भले ही लोगों को पौधे लगाने के लिए कसरत करनी पडे़ लेकिन सहारनपुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग प्रकृति से गहरा लगाव रखते हैं।

Anoop Ojha
Published on: 4 Jan 2019 5:59 AM GMT
सहारनपुर के पर्यावरण को शुद्ध करने को उठाया जाएगा ये कदम
X

सहारनपुर: विकास की अंधाधंधु दौड़ के चलते पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इसका खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। नगरीय क्षेत्र में भले ही लोगों को पौधे लगाने के लिए कसरत करनी पडे़ लेकिन सहारनपुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग प्रकृति से गहरा लगाव रखते हैं। वर्ष 2019 में लोगों को शुद्ध हवा और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करने के लिए सहारनपुर के वन विभाग ने अभी से कमर कसना शुरू कर दी है। इसके तहत अभी से 32 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें.....बिगड़ते पर्यावरण पर चुप्पी क्यों? बद से बदतर होती जा रही स्थिति

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने के लिए नए साल में वृहद अभियान वन विभाग और स्वयं सेवी संगठनों को एक साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा। वाहनों के धुंए से फैलने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए वन विभाग लाखों पौधे लगाएगा। इस अभियान में किसानों को भी शामिल किया जाएगा। ताकि धरती को हरा भरा करने के लिए लाखों हाथ एक साथ उठ सके। स्कूली छात्र छात्राओं को पर्यावरण मित्र बनाकर उन्हें लोगों को प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें.....पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए KGMU के प्रो. सूर्यकांत को मिला फेलोशिप अवॉर्ड

सहारनपुर जिले से गुजरने वाली सड़कों व नेशनल हाईवे किनारे छोटे पौधे लगाने की बजाय बडे़ पौधे लगाने की तैयारी यहां का वन विभाग कर रहा है। सड़कों के किनारे बडे़ पौधे लगाने से जहां जल्द ही वृक्ष का रूप धारण करते हैं, वहीं यदि छोटे पौधे लगाए जाते हैं तो उन्हें पशु भी जल्दी बर्बाद कर देते हैं। सड़कों से बड़ी संख्या में गुजरने वाले वाहनों के धुएं से अनेक प्रकार की जहरीली गैस निकलती है, जो पर्यावरण में घुलकर वातावरण को दूषित करती है।

यह भी पढ़ें.....पर्यावरणीय चुनौती: भूजल दोहन से जल स्तर में कमी के साथ बढ़ रहा है कार्बन उत्सर्जन

पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा भी अभियान चलाकर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि से अवैध कब्जे हटा रहा है। चालू वित्त वर्ष में 2100 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया जा चुका है। नए तालाब खुदवाए जा रहे हैं, नदियों के किनारे पौधे लगाने का काम किया जा रहा है। ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे।

यह भी पढ़ें.....पर्यावरण दिवस (5 जून) पर विशेष: संभल जाएं, अब भी है समय

सहारनपुर की धरती को हरा भरा करने के लिए इन दिनों सरकार के साथ साथ स्वयं सेवी संगठन भी खासे सक्रिय है। गत वर्ष जुलाई माह में वन विभाग व अन्य सरकारी विभागों ने जनपद में 21 लाख पौधों के सापेक्ष में 25.61 लाख पौधे लगाए गए थे। जिला वन अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि 2019 में उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सहारनपुर जनपद में 32 लाख 33 हजार पौधे लगाए जाएंगे और वन क्षेत्रों में पौधारोपण में वरीयता दी जाएगी।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story