×

PM Modi Ayodhya Visit: दिवाली से एक दिन पहले अयोध्या जाएंगे पीएम मोदी, तैयारियों में जुटा प्रशासन

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर की शाम अयोध्या पहुंचेंगे। सबसे पहले भगवान रामलला विराजमान का दर्शन और पूजा करेंगे।

Krishna Chaudhary
Published on: 18 Oct 2022 8:28 AM IST (Updated on: 18 Oct 2022 9:34 AM IST)
PM Modi Ayodhya Visit
X

PM Modi Ayodhya Visit (photo: social media )

PM Modi Ayodhya Visit: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में दिवाली से एक दिन पूर्व यानी रविवार 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पधारेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री दफ्तर (पीएमओ) से पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। अयोध्या पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी रामलला और हनुमान गढ़ी का दर्शन करेंगे।

प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर की शाम अयोध्या पहुंचेंगे। सबसे पहले भगवान रामलला विराजमान का दर्शन और पूजा करेंगे। रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे। इसके बाद राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरयू आरती भी करेंगे। सरयू आरती भी करेंगे। जहां से वे सीधे राम की पैड़ी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा देंखेंग।

प्रधानमंत्री करीब 4-5 घंटे अयोध्या में गुजारेंगे। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद उनका ये पहला अयोध्या दौरा होने वाला है। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को वे राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

अयोध्या में जलाए जाएंगे 15 लाख दीये

दीपावली के अवसर पर इस साल अयोध्या में 15 लाख दीये जलाए जाएंगे। प्रशासन ने इसके लिए 17 लाख दीयों का इंतजाम किया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाने के लिए प्रशासन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। दीये जलाने की जिम्मेदारी डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को दी गई है। इस कवायद में विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के छात्रों के साथ – साथ सामाजिक संगठन भी जुड़ेंगे। 38 घाटों पर 18 हजार वॉलिंटियर दीपों को जलाएंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया, त्रिनिदाद समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा अमेरिका, नेपाल और श्रीलंका समेत दुनिया के 8 देशों में रामलीला का मंचन किया जाएगा।

23 अक्टूबर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

16.55- भगवना श्री रामलला विराजमान के पूजा और दर्शन (श्री राम जन्मभूमि)

17.05- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र साईट का निरीक्षण दर्शन (श्री राम जन्मभूमि)

17.40-भगवान श्री राम का राज्याभिषेक (श्री राम कथा पार्क)

18.25- सरयू जी नये घाट पर आरती (न्यू घाट सरयू जी)

18.40- दीपोत्सव (रामजी की पैड़ी)

19.25- ग्रीन डिजिटल फायरवर्क (न्यू घाट सरयू जी)



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story