×

मोदी का संदेशः जीवन में हर क्षण हमारा मार्ग प्रशस्त करते हैं श्री राम

Ayodhya News: श्री राम का विराट व्यक्तित्व, उनकी दृढ़ता, उदारता और कल्याणकारी विचार, हर क्षण हमारा मार्ग प्रशस्त करते हैं।

NathBux Singh
Published on: 27 Sep 2022 9:02 AM GMT
PM Modi letter to Ramlila of Ayodhya
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या की रामलीला को भेजी शुभकामनाएं (photo: social media )

Ayodhya News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मी जगत की अयोध्या की रामलीला को भेजी शुभकामनाएं। मोदी ने पत्र लिखकर अयोध्या की रामलीला के मंचन और दशहरे के पर्व की बधाइयां दीं। प्रधानमंत्री के पत्र का अंश सत्य की असत्य पर विजय के प्रतीक दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर अयोध्या की रामलीला, अयोध्या द्वारा रामलीला मंचन कार्यक्रम के आयोजन के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई। भारत की भावना, दर्शन और आदर्शों में प्रभु राम रचे-बसे हैं। श्री राम का विराट व्यक्तित्व, उनकी दृढ़ता, उदारता और कल्याणकारी विचार, हर क्षण हमारा मार्ग प्रशस्त करते हैं।

पत्र में आगे कहा गया है रामायण के विभिन्न पात्र हमें जीवन की विविध परिस्थितियों को समझने और समयानुकूल अपने प्रयासों को दिशा देने का संदेश देते हैं। हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक रामायण में संपूर्ण मानवता के लिए सन्देश समाहित है। रामलीला मंचन केवल कथा वाचन या भक्ति भाव को अभिव्यक्त करने का मंच मात्र नहीं है, बल्कि उत्साह और उमंग की यह स्वस्थ परंपरा देशवासियों और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ने में सशक्त भूमिका निभा रही है।

बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है

मोदी ने लिखा है कि रामायण में निहित आशा और सकारात्मकता हमें यह सन्देश देती है कि सामूहिकता एवं जन-भागीदारी के जरिए बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आजादी के अमृत कालखंड में देशवासियों के सामर्थ्य से ऊर्जित देश, आत्मनिर्भर व भव्य भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से अग्रसर है। प्रभु श्री राम के आदर्श जीवन और संस्कारों से जन-जन का जीवन आलोकित हो, इसी कामना के साथ एक बार पुनः दशहरा पर्व और रामलीला मंचन कार्यक्रम के सफल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि अयोध्या पिछले कई वर्षों से फिल्म कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है कोरोना का हाल के दौरान भी रामलीला का मंचन किया गया जिसका प्रसारण वर्चुअल किया जाता रहा है इस बार भी वर्तमान समय में अयोध्या में रामलीला का मंचन हो रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story