×

PM मोदी मानते हैं इस धरती को भाग्यशाली, यहीं से लौटने के बाद बने थे गुजरात के CM

जब मोदी भाजपा में राष्ट्रीय महामंत्री थे, तब पहली बार वह यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। बहराइच में जेल रोड पर एक पैलेस में उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया था और यहां से लौटने के 20 दिन बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।

zafar
Published on: 5 Dec 2016 9:33 AM GMT
PM मोदी मानते हैं इस धरती को भाग्यशाली, यहीं से लौटने के बाद बने थे गुजरात के CM
X

md10

Rahul Yadav

बहराइच: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बहराइच की धरती भाग्यशाली रही है। 2001 के बाद 2013 में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने बहराइच आए मोदी ने खुद कहा था कि यह धरती मेरे लिए लकी है।क्योंकि, 2001 में यहां से लौटने के 20 दिन बाद ही भाजपा ने मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की थी।अब 11 दिसंबर को पीएम मोदी एक बार फिर यहां भाजपा की परिवर्तन रैली में शामिल होने आ रहे हैं।

भाग्य़शाली है यह धरती

-प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी अब तक 2 बार बहराइच आ चुके हैं।

-2001 में जब मोदी भाजपा में राष्ट्रीय महामंत्री थे, तब पहली बार वह यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने आए थे।

-बहराइच में जेल रोड पर एक पैलेस में उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया था और यहां से लौटने के 20 दिन बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।

-करीब 12 साल बाद 08 नवम्बर 2013 को वह फिर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने बहराइच पहुंचे थे।

-2013 में दोबारा पहुंचे नरेंद्र मोदी ने पिछले दौरे को याद करते हुए यहां की धरती को खुद के लिए लकी बताया था।

-शायद यही कारण है कि इस क्षेत्र के 13 जिलों में अपनी पहली रैली के लिए उन्होंने बहराइच को ही चुना।

कर्मठ नेता

-भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अक्षयवर लाल गौड़ ने कहा कि बहराइच जनसंघ के समय से ही भाजपा का गढ़ रहा है और इस समय यहां से पार्टी के एक विधायक और एक सांसद हैं।

-भाजपा के मीडिया प्रभारी राहुल राय ने बताया कि मोदी बेहद कर्मठ नेता हैं। 2001 में होटल के कमरे में पहुंचने के बाद उन्होंने टेलीफोन पर दस घंटे तक अटल बिहारी बाजपेयी, सुषमा स्वराज और दूसरे नेताओं से बात की।

-ऐसा कोई नेता नहीं था, जिससे मोदी की घंटे भर से कम बात हुई। यह बातचीत रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लगातार जारी रही।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज जब मोदी नहीं थे पीएम...

Next Story