×

ब्‍लैक मनी पर सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद मोदी सरकार को आज बड़ी चुनौती

By
Published on: 10 Nov 2016 5:26 AM GMT
ब्‍लैक मनी पर सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद मोदी सरकार को आज बड़ी चुनौती
X

लखनऊ: मोदी सरकार की ब्लैक मनी पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक केे बाद एक्‍सचेंज के लिए उमड़ी भीड़ को संभालना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। गुरुवार को सभी बैंक खुल गए हैं। 500 और 1000 की नोट बंद होने के बाद अब उन्हें एक्सचेंज करना बड़ी चुनौती है। सुबह से ही बैंकों में हुजूम उमड़ पड़ा है। लंबी कतारें लग गर्इ हैं।

यूपी में भी भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्‍पे चप्‍पे पर चौकसी के लिए बंदोबस्‍त किए गए हैं। हालात बेकाबू न हों इसके लिए सरकार ने पहले से ही बैंक कर्मियों की छुट्टियों को कैंसल कर दिया था। आइए जानते हैं क्या है यूपी के जिलों के हाल।

मंगलवार को क्‍या बोले थे मोदी

ब्लैकमनी और भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाते हुए पीएम मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि आज रात 12 बजे के बाद 500 और 1000 रुपए के नोट लीगल टेंडर नहीं रहेंगे। यानि ये 500 और 1000 रुपए के नोट अब इस्तेमाल में नहीं रहेंगे, उन्हें बंद कर दिया गया है। पुराने नोट 10 नवंबर से 30 दिसबंर 2016 तक अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा कराए जा सकते हैं।

Next Story