PM Modi Lucknow Visit: पीएम मोदी की क्लास में आज योगी के मंत्रियों का पहला टेस्ट, पढ़ें पूरी खबर

PM Modi Lucknow Visit: राजधानी लखनऊ में पीएम मोदी आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों से मुखातिब होंगे।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 16 May 2022 3:46 AM GMT
Modi in Lucknow
X

पीएम मोदी लखनऊ में (फोटो-सोशल मीडिया)

PM Modi Lucknow Visit: उत्तर प्रदेश में गठित हुई योगी अदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Sarkar) के लगभग दो महीने पूरे होने जा रहे है। इन दो महीनों में राज्य सरकार के मंत्रियों ने जनहित में क्या काम किए और जनता से क्या रिसपांस मिल रहा है। इसका पहला टेस्ट आज प्रदेश सरकार के मंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi Lucknow Mein) के सामने रात्रिभोज के समय देंगे।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले यूपी को बेहद मजबूत करना चाह रहे हैं। उनकी मंशा है कि पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 की तरह ही 2024 के चुनाव में भी भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरी उतरे। इसलिए उन्होंने अभी से इसकी तैयारियों को तेज करने का बीड़ा उठाया है।

पीएम मोदी नवनियुक्त मंत्रियों से होंगे मुखातिब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Modi in Lucknow) आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों से मुखातिब होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब एक घंटे तक उनको सुशासन, संगठन से समन्वय, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पाठ पढ़ाएंगे। सरकार गठन के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी मंत्रियों से सीधे मुखातिब हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नेपाल के बाद यूपी के दौरे पर आ रहे हैं। वह कुशीनगर से लौटते समय शाम को कुछ देर लखनऊ आएगें। जहां वह अमौसी एयरपोर्ट से उतरने के बाद सीधे पांच कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास जाएंगे।

यहां पर उनके स्वागत के लिएमुख्यमंत्री आवास पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में सरकार के सभी मंत्रियों से बात चीत के दौरान यूपी का फीडबैक लेगें। जिसे लेकर सभी मंत्रियों ने अपनी विभागीय तैयारियां कर ली हैं।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरान मंत्रियों को सुषासन के जरूरी टिप्स देंगे। यह प्रधानमंत्री की पुरानी शैली है जब कहीं भी कभी भी भाजपा सत्ता में आती है तो वह मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को सत्ता में रहकर कैसे कार्य करना है, यह बताते आए हैं। यह परम्परा उन्होंने गुजरात शुरू की थी इसके बाद इसे 2014 के लोकसभा चुनाव जीतने केबाद केन्द्र में भी लागू किया। इसके बाद अन्य राज्यों में भी ऐसा ही करते आ रहे हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story