×

Ayodhya Deepotsav 2022: 23 अक्टूबर को अयोध्या में PM मोदी, होगा भव्य दीपोत्सव

PM Modi Visit Ayodhya Deepotsav 2022: छठे दीपोत्सव में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 अक्टूबर को आने के कार्यक्रम के बीच अयोध्या में अधिकारियों की चहलकदमी तेज हो गई है।

NathBux Singh
Published on: 18 Oct 2022 4:37 PM GMT
PM Narendra Modi
X

पीएम नरेंद्र मोदी। (Social Media)

PM Modi Visit Ayodhya Deepotsav 2022: छठे दीपोत्सव में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 23 अक्टूबर को आने के कार्यक्रम के बीच अयोध्या में अधिकारियों की चहलकदमी तेज हो गई है। आज मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Chief Secretary Durga Shankar Mishra), पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान, मुख्यमंत्री के सलाहार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम आदि अधिकारियों का जमावड़ा अयोध्या में रहा कल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के पूर्व होने जा रहा है। सूत्रों क मुताबिक 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री राम जन्मभूमि के दर्शन करेंगे। पीएम मोदी इस बार रामजी की पैड़ी पर मनायेंगे दीपोत्सव।

  • 23 अक्टूबर के प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
  • 16.55- भगवना श्री रामलला विराजमान के पूजा और दर्शन (श्री राम जन्मभूमि)
  • 17.05- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र साईट का निरीक्षण दर्शन (श्री राम जन्मभूमि)
  • 17.40-भगवान श्री राम का राज्याभिषेक (श्री राम कथा पार्क)
  • 18.25- सरयू जी नये घाट पर आरती (न्यू घाट सरयू जी)
  • 18.40- दीपोत्सव (रामजी की पैड़ी)
  • 19.25- ग्रीन डिजिटल फायरवर्क (न्यू घाट सरयू जी)

प्रदेश स्तर से पधारे अधिकारियों ने आज पुलिस विभाग के कानून व्यवस्था एवं अभिसूचना आदि का स्थलीय भ्रमण हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य स्थलों का निरीक्षण एवं तैयारियों का अवलोकन करना था। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या हवाई पट्टी पर समीक्षा भी की गयी।

अधिकारियों ने लिया बैठक में भाग

इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक बीके सिंह, आईजी सुरक्षा संजीव गुप्ता, पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन व अनेक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह एवं मेला से जुडे़ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। छठे दीपोत्सव के सम्बंध में विस्तृत जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा तथा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित बिन्दुओं की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा दी गई।

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने किया कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा दीपोत्सव के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों श्री रामलला विराज मंदिर राम की पैड़ी, रामकथा पार्क आदि का भ्रमण किया गया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया गया। भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर विभागीय अधिकारियों के अलावा इवेन्ट आदि से जुड़े विशेषज्ञ एवं एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन सिंह के साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन से जुड़े सम्बंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story