×

Basti News: पीएम मोदी ने सांसद खेल महाकुंभ का किया उद्घाटन, देखेंगे प्रतियोगिता

Basti News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 18 जनवरी 2023 को आनलाइन सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया। सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता बस्ती में आयोजित की गई है।

Amril Lal
Report Amril Lal
Published on: 18 Jan 2023 8:10 AM GMT (Updated on: 18 Jan 2023 9:29 AM GMT)
X

पीएम मोदी ने सांसद खेल महाकुंभ का किया उद्घाटन

Basti News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 18 जनवरी 2023 को आनलाइन सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया। सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता बस्ती में आयोजित की गई है, जो 8 दिन तक चलेगी। सांसद खेल महाकुंभ में 40 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सांसद हरिश द्विवेदी मौके पर मौजूद रहे। पीएम मोदी आज हर्रैया बनाम सदर के बीच खो-खो मुकाबला ऑनलाइन देखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्ती महर्षि वशिष्ठ की पावन धरती है। श्रम और साधना, तप और त्याग की धरती है। एक खिलाड़ी के लिए उसका खेल भी एक साधना और तपस्या है जिसमें वो अपने आप को तपाता है। सफल खिलाडी का फोकस भी सटीक होता है। तब जाकर वह एक के बाद एक नए पड़ाव पर विजय और सिद्धि हासिल करता है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि भारत के करीब-करीब 200 सांसदों ने अपने यहां इसी तरह MP खेल स्पर्धा आयोजित की है जिसमें हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया है। सांसद खेल महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण सेंटर पर आगे के प्रशिक्षण के लिए चुना जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वांचल की बेटियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। क्रिकेटर शेफाली के खेल की पीएम ने की तारीफ। ऐसा ही टैलेंट भारत के सभी हिस्सों में है। पहले खेल को पढ़ाई से अलग खेल का हिस्सा समझा जाता था। इस मानसिकता से देश का बहुत नुकसान हुआ। बड़ी संख्या में खेल प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा दिखाने से वंचित रह गए।

पीएम मोदी ने कहा कि खेलो इंडिया अभियान के तहत सरकार खिलाड़ियों को आर्थिक मदद दे रही है। 2500 से अधिक एथलीटों को खेलो इंडिया अभियान के तहत हर महीने 50,000 रुपए से अधिक दिए जा रहे हैं। ओलंपिक में जाने वाले खिलाडियों को TOPS से मदद मिल रही है। जिससे करीब 500 खिलाड़ियों को मदद मिल रही है। आज बस्ती और अन्य ज़िलों में खेलों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं। स्टेडियम बनाए जा रहे हैं, कोच की व्यवस्था की जा रही है। देश भर में 1000 से अधिक खेलो इंडिया डिस्ट्रिक्ट सेंटर बनाए जा रहे हैं। इनमें से 750 सेंटर बनकर तैयार हो चुके हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story