Ayodhya Deepotsav 2022: दीपोत्सव के लिए अयोध्या पधारेंगे पीएम मोदी, युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा प्रशासन

Ayodhya Deepotsav 2022: दीवाली से एक दिन पहले दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। पीएम मोदी रविवार 23 अक्टूबर को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे।

Krishna Chaudhary
Published on: 22 Oct 2022 7:18 AM GMT
PM Narendra Modi will come to Ayodhya for Deepotsav, administration engaged in preparations
X

दीपोत्सव के लिए अयोध्या पधारेंगे पीएम मोदी, युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा प्रशासन: Photo- Social Media

Ayodhya: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या (Ayodhya, the city of Lord Shri Ram) फिर से चर्चाओं में है। दीपावली से एक दिन पहले दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। रविवार 23 अक्टूबर को 6ठे दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav 2022) के लिए राम की पैड़ी घाट पर दीप सजाने का काम कल यानी शुक्रवार से ही शुरू हो चुका है। आज दोपहर तक सभी घाटों पर 17 लाख दीप सजाए जाएंगे। इस बार का दीपोत्सव कार्यक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Nrendra Modi) भी शरीक हो हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री रविवार को करीब तीन घंटे अयोध्या में बिताएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रभु श्रीराम की नगरी को सजाने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रशासनिक अमला युद्धस्तर की तैयारियों में जुटा हुआ है। सरयू नदी के तट पर रेत पर रामायणकालीन सुंदर आकृतियां भी उकेरी जा रही हैं। इस भव्य दीपोत्सव में दुनिया के कई देशों के राजदूत शामिल हो रहे है, साथ ही कार्यक्रम का अन्य देशों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री का अयोध्या में कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार 23 अक्टूबर को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। कल शाम 4.55 बजे सबसे पहले रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद शाम 5.05 बजे राम मंदिर निर्माण का निरीक्षण करेंगे। 5.40 बजे राम कथा पार्क में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6.25 पर प्रधानमंत्री सरयू माता की पूजा करेंगे। 8 बेदी से वैदिक ब्राह्मण प्रधानमंत्री को सरयू का पूजन कराएंगे। 5100 बत्ती की विशेष आरती से पीएम मोदी माता सरयू की आरती उतारेंगे।

इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel), सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और पीएमओ के कुछ चयनित अधिकारी मंच पर प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। 6.40 पर प्रधानमंत्री मोदी राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 7.25 पर पीएम नरेंद्र मोदी सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो देखेंगे। दरअसल, यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री दीपोत्सव समारोह में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेने वाले हैं।

अयोध्या में बनेगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रदेश में बीजेपी की सत्ता आने के बाद से लगातार अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस साल योगी सरकार दीपोत्सव का छठा संस्करण आयोजित कर रही है। हरबार इसके स्वरूप में इजाफा होता जा रहा है। कल होने वाला दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहा है। आज दोपहर तक सरयू के सभी घाटों पर 17 लाख दीये सज जाएंगे। यूपी सरकार ने 23 अक्टूबर को सरयू नटी के तट पर 15 लाख दीये जलाने का लक्ष्य प्रशासन को सौंपा है। जानकारी के मुताबिक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम दीयों की गणना के लिए अयोध्या पहुंच चुकी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story