×

Hardoi News: गौ-वंशो की खाल उतारते तीन गौ तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hardoi News: हरदोई में पुलिस गौ तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Pulkit Sharma
Published on: 9 Jan 2023 3:56 PM GMT
Police arrested three cow smugglers skinning cows in Hardoi
X

 हरदोई: गौ- वंशो की खाल उतारते तीन गौ तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hardoi News: उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी गौ वंशो की तस्करी पर रोक नही लग पा रही है। जनपद में गौ तस्कर पुलिस कि आंख के नीचे से लगातार गौ तस्करी का कार्य बदस्तूर जारी रखे हुए हैं जबकि प्रदेश में अवैध बूचड़खानों पर शासन ने कार्यवाही की हैं। हरदोई में भी पुलिस लगातार सूचना पर गौ तस्करों पर कार्यवाही कर रही हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है जिसने पास से मृतक गाय भी बरामद हुई है। गौ तस्करों की गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस गिरफ्त में आये तस्करों से पूछताछ कर रही है।

पूरा मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के कौढ़ा गाँव का हैं जहाँ मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने तीन गौ तस्करों को घेराबंदी कर गौ वंशो की खाल उतारते गिरफ्तार किया है।गौ तस्कर एक खेत मे गौ वंशो की खाल उतारकर उनकी तस्करी के लिए बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस तीनों गौ तस्करों को अपने साथ थाने ले आई है जहाँ उनसे लगातार पूछताछ चल रही हैं।

गौ तस्करों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हड़कप

पुलिस गौ तस्करों की निशानदेही पर पूरे सिंडिकेट का भंडा फोड़ करने की कोशिश में जुटी हैं वही पुलिस गौ तस्करी में शामिल अन्य लोगों को लेकर भी जानकारी करने में लगी हैं। गौ तस्करों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हड़कप मचा हुआ है। क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर देहात कोतवाली क्षेत्र के कौढ़ा गाँव से तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गौ वंशो की खाल उतारते हुए गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। मृत गौ वंशो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।गिरफ्त में आये तीनों गौ वंशो के विरुद्ध गौ अधिनियम के तहत ममला दर्ज कार्यवाही की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story