×

Banda News: बांदा पुलिस ने 476 वाहनों का किया चालान, 11.24 लाख रुपये वसूला जुर्माना

Banda News Today: आज बांदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 476 वाहनों का चालान किया गया है। इसमें कुल ग्यारह लाख चौबीस हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 6 Oct 2022 1:27 PM GMT
X
कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी। 

Banda News: बांदा में ट्रैक्टर सड़क हादसे के बाद बांदा यहां पुलिस नें सतर्कता बढ़ा दी हैं। यातायात के उलंघन पर शिकंजा कसने का काम जारी हैं। इस चाक चौबंद व्यवस्था की प्रशंसा भी है। कल शाम तक पुलिस के आला अधिकारी सड़कों पर नजर आए।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी भरकर ले जाने वालों पर बरसा चाबुक

ट्रैक्टर में सवारियां भर देवी मंदिरों तक सवारियां ढोने वालों के अलावा ई रिक्शा वालों पर भी चालान का सराहनीय चाबुक बरस रहा है। चेकिंग अभियान में लगे पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि आज हम लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी भरकर ले जाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रहे हैं।

33 ट्रैक्टरों पर चालान की गई कार्रवाई: क्षेत्राधिकारी

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ट्रॉलियों में सवारी भरकर ले जाने वाले 33 ट्रैक्टरों पर चालान की कार्रवाई की गई है।सीज किये वाहनों में तीन लोडर, दो ट्रैक्टर एवं छह आटो हैं। इस प्रकार लगातार कार्रवाई करते हुए 476 वाहनों का चालान किया गया है। इसमें कुल ग्यारह लाख चौबीस हजार रुपए जुर्माना हुआ है। इसमें ट्रैक्टरों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई है एवं जुर्माना हुआ। इस अभियान को लगातार गति दी जायेगी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे औऱ दुर्घटनाओं पर रोक लगे इस पर ध्यान केंद्रित हैं।

वाहन में समान ढोया जाता है उसको न बनाए सवारी वाहन: SP

वहीं, एसपी अभिनंदन का कहना है हम लोग लगातार ये प्रयास कर रहे है। जिस वाहन में समान ढोया जाता है। उसको सवारी वाहन न बनाया जाए। अगर ऐसा कोई करता है। तो उसके खिलाफ चालान के साथ साथ कार्रवाई भी की जाएगी। ताकि जो हो रही सड़क दुर्घटना से बचा जा सके।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story