×

पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू: लखनऊ और नोएडा में तैनात हुए ये पुलिस अधिकारी

सेनानायक छठीं वाहिनी पीएसी मेरठ नितिन तिवारी, हरीश चन्दर पुलिस अधीक्षक विशेष जांच, श्रीमती वृन्दा शुक्ला सम्बद्व पुलिस मुख्यालय,संकल्प शर्मा पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, श्रीमती मीनीक्षी कात्यान अपर पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर नियुक्त किया गया।

SK Gautam
Published on: 13 Jan 2020 2:12 PM GMT
पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू: लखनऊ और नोएडा में तैनात हुए ये पुलिस अधिकारी
X

लखनऊ: नोएडा और लखनऊ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के साथ ही शासन ने आज डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों को इन जिलों में तैनात कर दिया।

ये भी देखें : मां की याद में: डॉ० उषा कनक पाठक की लिखी पुस्तक ‘श्रद्धांजलि’ का विमोचन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सेनानायक छठीं वाहिनी पीएसी मेरठ नितिन तिवारी, हरीश चन्दर पुलिस अधीक्षक विशेष जांच, श्रीमती वृन्दा शुक्ला सम्बद्व पुलिस मुख्यालय,संकल्प शर्मा पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, श्रीमती मीनीक्षी कात्यान अपर पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, राजेश कुमार सिंह सेनानायक 44वी वाहिनी पीएसी मेरठ तथा राजेश एस पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एंव सुरक्षा लखनऊ को नई तैनाती दी गयी है।

ये भी देखें : पापों से मुक्ति के लिए निर्भया के दोषियों को सुनाया जाएगा ये खास पुराण

प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह लखनऊ में सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी सम्बद्व पुलिस मुख्यालय, रईस अख्तर अपर पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ, श्रीमती चारू निगम पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, दिनेश सिंह पुलिस अधीक्षक पावर कारपोरेशन लखनऊ, सोमेन शर्मा पुलिस अधीक्षक अपराध लखनऊ, शालिनी पुलिस अधीक्षक यूपी 112, प्रमोद कुमार तिवारी पुलिस अधीक्षक रेलवे, पूजा यादव अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, अरूण कुमार श्रीवास्वत पुलिस अधीक्षक वूमेन पावर लाइन तथा ओमप्रकाश सिंह सेनानायक 25 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर को तैनात किया गया है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story