×

Prayagraj News: पुलिस ने किया एक ही परिवार के पांच व्यक्तियों की हत्या मामले का खुलासा, टीम को 1 लाख रुपए का इनाम

Prayagraj News: प्रयागराज के थरवई में हुए एक ही परिवार के पांच व्यक्तियों की हत्या मामले से जुडी खबर आई है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 4 May 2022 6:04 PM IST
Police disclosed the murder case of five people of the same family, reward of Rs 1 lakh to the team
X

प्रयागराज: पुलिस ने किया हत्या मामले का खुलासा

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज (Prayagraj) के थरवई में हुए एक ही परिवार के पांच व्यक्तियों की हत्या मामले से जुडी खबर आई है। जिसमें में पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीती रात गंगापार के थरवई इलाके में हुए मुठभेड़ के दौरान इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि जनपद प्रयागराज के थरवई में तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गोली लगी है। गोली लगने से घायल तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेम प्रकाश एडीजी प्रयागराज ने बताया कि बदमाश लूटपाट के इरादे से सुनसान इलाकों में बने घरों को निशाना बनाते थे। लूट करते समय विरोध करने पर धारदार हथियार या फिर वजनदार चीज से हमला कर हत्या करते थे।

घरों में हत्या के बाद महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते थे बदमाश

एडीजी प्रेम प्रकाश (ADG Prem Prakash) ने बताया कि लूटपाट के बाद बदमाश घरों में हत्या के बाद महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को भी अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने ही नवंबर 2021 में प्रयागराज के गोहरी में एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या में शामिल थे।

एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि थरवई में हुए सामूहिक हत्याकांड (mass murder) में कुल 10 बदमाश शामिल थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश ट्रेन से बिहार जा चुके थे। वहीं गिरफ्तार बदमाश नवल कुमार खरवार और रोहित खरवार पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित था। दोनों बदमाश बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले हैं। पीपी कुमार खरवार, आकाश खरवार और भीम कुमार गौतम भी कैमूर बिहार के रहने वाले हैं। संगीता और मोनू कुमार, फाफामऊ प्रयागराज के रहने वाले हैं।

तीनों की गिरफ्तारी पर 50- 50 हजार रूपए का इनाम

एडीजी प्रेम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सातों बदमाश को पुलिस (Police) ने आज कोर्ट में पेशकर जेल भेजा है। वहीं घटना में शामिल तीन बदमाश अभी फरार चल रहे हैं। प्रयागराज पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी पर 50- 50 हजार रूपए का इनाम रखा है।


बता दें कि गिरफ्तार बदमाश इसके पहले मिर्जापुर और सोनभद्र में भी सामूहिक हत्याकांड की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एडीजी ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

सफल अनावरण करने वाली टीम को 1 लाख रुपए का इनाम

वहीं प्रयागराज पुलिस की इस सफलता पर शासन स्तर से घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 1 लाख रुपए के इनाम का एलान किया गया है। घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।



Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story