×

धनंजय सिंह की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, भरने गईं पर्चा, घर पर पड़ी रेड

धनंजय सिंह के घर पर पुलिस ने छापा मारा। जिस समय पूर्व सांसद की पत्नी पर्चा भरने के लिए गयीं उसी समय पुलिस ने छापेमारी की

Ashiki
Published on: 3 April 2021 10:53 AM GMT
dhanjay singhs wife
X

फाइल फोटो 

जौनपुर: त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान जनपद के पूर्व सांसद एवं बाहूबली नेता धनन्जय सिंह की पत्नी श्रीकला धनन्जय सिंह रेड्डी का नामांकन भविष्य के जिला पंचायत के राजनैतिक परिदृश्य का खुला संकेत देने लगा है कि धनन्जय सिंह की नजर अब जिला पंचायत अध्यक्ष के कुर्सी पर कब्जा करने के लिये टिक गयी है। जनपद में अब एक नयी बहस शुरू हो गयी है। हलांकि जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद स्थिति एक दम साफ हो सकती है कि अध्यक्ष कौन होगा।

धनंजय सिंह के घर पर छापा

इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि धनंजय सिंह के घर पर शनिवार को जौनपुर पुलिस ने छापा मारा है। यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस ने सिटी के नेतृत्व में की। जिस समय पूर्व सांसद की पत्नी पर्चा भरने के लिए गयीं उसी समय पुलिस ने यह छापेमारी की। हालांकि पुलिस को पूर्व सांसद घर में नहीं मिले इसलिए उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। धनंजय के काली कुत्ती आवास पर आधा दर्जन गाड़ियों से फोर्स पहुंची थी।

यहाँ बता दें कि इस बार आरक्षण प्रक्रिया के दौरान जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इसलिए इस कुर्सी पर बैठकर कब्जा करने के लिए जनपद के लगभग पैतिस से चालीस सिंह परिवार के लोग अपने परिवार की महिलाओं को चुनावी जंग उतार दिये हैं। इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रही श्रीमती कमला सिंह भी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में विकास खण्ड सुइथाकला के वार्ड संख्या 14 से चुनावी समर में आ गयी है।

पर्चा भरते ही चर्चा शुरू

आज धनन्जय सिंह की पत्नी श्रीकला धनन्जय सिंह रेड्डी ने वार्ड संख्या 45 विकास खण्ड सिकरारा से नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके बाद से इस चर्चा में तेजी आ गयी है कि अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए अब पूर्व सांसद एवं बाहूबली नेता धनन्जय सिंह की नजरें टिक गयी है। नामांकन की प्रक्रिया के दौरान श्री कला सिंह के साथ एम एल सी बृजेश सिंह प्रिन्सू लगे हुए थे। नामांकन के बाद श्री कला रेड्डी ने कहा कि हमारे पति धनन्जय सिंह ने गरीबों के लिए बड़ा काम किया है हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। यहाँ यह भी बता दे कि धनन्जय सिंह को किसी राजनैतिक दल का समर्थन तो नहीं है लेकिन उनको इस पद के लिए बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

लखनऊ के अजीत हत्या काण्ड में पूर्व सांसद धनन्जय सिंह का नाम आने के बाद से जिले में उनकी राजनैतिक गतिविधियों पर बिराम लगता दिख रहा था लेकिन पत्नी को जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन करते ही एक बार फिर से राजनैतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गयी है। हलांकि भाजपा और इस दल के लोग चाहेंगे कि जिले के सबसे बड़ी राजनैतिक कुर्सी जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा हो लेकिन धनन्जय सिंह के चर्चा होते ही भाजपा के अरमानों पर पानी फिरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जो भी हो लेकिन जो परिदृश्य दृष्टिगोचर है वह संकेत करता है कि जिले में सत्ता से सीधे टक्कर की प्रबल संभावना है।

कपिल देव मौर्य जौनपुर

Ashiki

Ashiki

Next Story