×

RLB मर्डर केस : पुलिस के हाथ अब भी खाली, छात्रा के बैग की तलाश

Admin
Published on: 16 Feb 2016 2:27 PM GMT
RLB मर्डर केस : पुलिस के हाथ अब भी खाली, छात्रा के बैग की तलाश
X

लखनऊ: राजधानी के जानकीपुरम थानाक्षेत्र की रहने वाली 12वीं की छात्रा की गैंगरेप के बाद हुई हत्या के मामले में 36 घंटे से ज्यादा बीत गए हैं। पुलिस को अभी तक कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है। इस कारण मामले की तह तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। हलांकि पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है वहीं, छात्रा की साईकिल और बैग ढूंढने के लिए मंगलवार सुबह फोरेंसिक टीम और हजरतगंज पुलिस मौके पर फिर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने झाड़ियों और गोमती नदी में गोताखोरों की मदद से साईकिल और बैग ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।

पुलिस को खाेजने हैं ये सवाल

-आखिर स्टूडेंट के साथ ऐसा क्यों हुआ, वह अपने काॅलेज जाने के बजाय पार्क रोड क्यों गयी।

-पुलिस की मुश्किल तब और बढ़ गइ जब उसे स्टूडेंट के कॉल डिटेल रिकॉर्ड मिले।

-सूत्रों के अनुसार स्टूडेंट के मोबाइल से चार पांच गिने चुने लोगों से ही बात होती थी।

-इसमें उसके माता-पिता परिवार और रिश्तेदार हैं।

क्या था पूरा मामला?

-जानकीपुरम गार्डन में रहने वाली एक स्टूडेंट की लाश सीएम आवास के पास मिली थी।

-वो आरएलबी में क्लास 12 की स्टूडेंट थी।

-स्टूडेंट 10 फरवरी अपने काॅलेज के प्रक्टिकल एग्जाम के लिए घर से निकली थी।

-दोपहर को स्कूल टीचर ने बताया की वह काॅलेज नहीं आई, परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

-स्टूडेंट का पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना जानकीपुरम में शिकायत की।

-उसके मोबाइल के द्वारा दो रिक्शाचालक हिरासत में लिए गए।

-इनकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ, लेकिन मासूम की हत्या किसने की यह बात अभी तक पहेली बनी है।

-एसपीटीजी जयप्रकाश यादव ने बताया की जल्द ही मामले से पर्दा उठ जाएगा।

[su_slider source="media: 9750,9751,9756,9755,9754,9753,9752,9757" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Admin

Admin

Next Story