Agra News: आगरा में अपराधियों की शिनाख्त परेड, महिलाएं खुद करेंगी अपराधियों की शिनाख्त

Agra News: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आगरा पुलिस ने शिनाख्त परेड करवानी शुरू कर दी है। खासतौर पर लूट और स्नैचिंग के मामले में पकड़े गए आरोपियों की पीड़ितों द्वारा शिनाख्त परेड करवाई जा रही है।

Rahul Singh
Published on: 23 Dec 2022 2:01 PM GMT
Agra News
X

Agra News (Newstrack)

Agra News: आगरा में लूट के आरोपियों को अब लंबे समय तक जेल में रहना पड़ेगा। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आगरा पुलिस ने शिनाख्त परेड करवानी शुरू कर दी है। खासतौर पर लूट और स्नैचिंग के मामले में पकड़े गए आरोपियों की पीड़ितों द्वारा शिनाख्त परेड करवाई जा रही है। कुछ दिन पहले न्यू आगरा पुलिस ने महिला के गले से चेन लूटने के आरोपी की जेल में शिनाख्त परेड करवाई थी। महिला ने खुद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अपराधी की पहचान की थी। बयानों में कहा कि यह वही अपराधी है। जिसने घर में घुसकर मेरे गले से सोने की चेन लूटी थी।

महिला के बयान को मजिस्ट्रेट ने दर्ज किया है। महिला के बयान और शिनाख्त परेड के बाद माना जा रहा है कि अपराधियों का जेल से छूट ना आसान नहीं होगा। अब दूसरे मामले में भी पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करवाने जा रही है। मामला हरी पर्वत थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 12 दिसंबर को हुई लूट के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों आरोपियों पर महिला को लूटने का आरोप है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूटा गया सामान बरामद किया है। महिला का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोपियों को मीडिया के सामने पेश नहीं किया।

कहा कि पकड़े गए आरोपियों की पीड़ित महिला से शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। महिला खुद आरोपियों की पहचान करेगी कि किन बदमाशों ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

ऐसे की जाती है शिनाख्त परेड

अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने में शिनाख्त परेड की अहम भूमिका है। शिनाख्त परेड में पुलिस पीड़ित के सामने करीब 10 आरोपियों को खड़ा करती है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी रहती है। सभी आरोपी एक जैसी कद काठी और उम्र के होते हैं। उन लोगों को देखकर पीड़ित को पहचान करनी होती है की असली अपराधी कौन है।

पहचान के बाद आरोपी का अपराध से मिलान कराया जाता है और बात अगर सही होती है। तो कार्यवाही आगे बढ़ती है। नहीं तो पीड़ित के बयान को मजिस्ट्रेट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करते हैं।

शिनाख्त परेड में पहचान होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जाती है। पुलिस उपायुक्त आगरा शहर विकास कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मजबूत कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिनाख्त परेड करवाई जा रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story