×

Firozabad: नानी की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को बालिका बधू बनने से बचाया, कराया चिकित्सापरिक्षण

Firozabad News: फिरोजाबाद में नानी की शिकायत पर नगला खंगर पुलिस (UP Police) ने एक किशोरी को बालिका वधू बनने से बचा लिया।

Brajesh Rathore
Published on: 5 May 2022 2:21 PM GMT
On the complaint of the grandmother in Firozabad, the police got the minors marriage stopped for medical examination
X

फिरोजाबाद: नानी की शिकायत पर पुलिस ने रुकवाया नाबालिग की शादी

Firozabad News Today: फिरोजाबाद में नानी की शिकायत पर नगला खंगर पुलिस (UP Police) ने एक किशोरी को बालिका वधू बनने से बचा लिया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों और उसके मंगेतर के परिवारीजनों से बात कर शादी को रुकवा दिया है। शादी रुकने से शादी समारोह वाले घर में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने दुल्हन की आयु की जांच कराई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। थानां नगला खंगर क्षेत्र (Thanan Nagla Khangar area) के गांव मुबारकपुर (Village Mubarakpur) में एक किशोरी की शादी मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी गनेश के साथ तय की थी। बृहस्पतिवार को बारात आनी थी। दोनों घरों में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। बुधवार को बारातियों की आवभगत और रिश्तेदारों के लिए खाने की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

ग्रामीणों ने कहा कि लड़की बालिग है

बृहस्पतिवार सुबह थाना पुलिस गांव पहुंची और दुल्हन के परिजनों से शादी रोकने की बात कही। जब ग्रामीणों ने कहा कि लड़की बालिग है और परिवार की मर्जी से शादी हो रही है। इस पर थाना पुलिस ने कहा कि हमें शिकायत मिली है कि जिस लड़की की शादी हो रही है, वह नाबालिग है। जब तक इसकी जांच नहीं हो जाती, शादी नहीं होगी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद समारोह वाले घर में सन्नाटा पसर गया। जो रिश्तेदार आए थे वो भी रवाना होने लगे। पुलिस ने लड़की की नानी की शिकायत पर शादी को रुकवा कर दुल्हन बनी लड़की की उम्र की जांच कराई है।


उम्र प्रमाणित करने के लिए मेडिकल

इस संबंध में सीओ सिरसागंज राजवीर सिंह ने बताया थाना पुलिस को दुल्हन के रिश्तेदार ने सूचना दी थी कि नाबालिग की शादी कराई जा रही है। लड़की पर उम्र प्रमाणित करने का कोई डॉक्यूमेंट न होने के कारण उसका मेडिकल कराया गया है। देखने में भी लड़की नाबालिग प्रतीत हो रही है। इसके चलते शादी को रुकवाया गया है।

लाल जोड़े में सजी किशोरी ने घरवालों से किया विद्रोह

परिजनों ने लाड़ली की शादी उसकी मर्जी के बगैर अपनी पसंद के लड़के से तय कर दी। लेकिन जब लड़की को पता चला तो उसने बगावत शुरू कर दी। परिजनों से शादी न करने के लिए कहा, लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद लड़की ने अपनी नानी से शादी रुकवाने की गुहार लगाई। इस पर शादी से मात्र एक दिन पहले दुल्हन बनी लड़की की नानी की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही कर शादी को रुकवा दिया है। नाबालिग की शादी रुकजाने की चर्चा गांव में जोरों पर है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story