×

पुलिस का अनोखा पनिशमेंट, अब लॉकडाउन के उल्लंघन पर दे रही ये सजा

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रही पुलिस जो लॉकडाउन का पालन कराने में रात दिन पसीना बहा रही है।

Aradhya Tripathi
Published on: 12 April 2020 2:09 PM GMT
पुलिस का अनोखा पनिशमेंट, अब लॉकडाउन के उल्लंघन पर दे रही ये सजा
X

प्रतापगढ़: पूरे देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जिस पर काबू पाने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लिए देश में लॉकडाउन भी लगाया है। लेकिन कोरोना पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रही पुलिस जो लॉकडाउन का पालन कराने में रात दिन पसीना बहा रही है।

पुलिस की बढ़ी जिम्मेदारी

कोरोना के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन के चलते सभी को बेवजह घर से निकलना मना है। ऐसे में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकाने खुली हैं। जिन पर जाने की लोगों को अनुमति है। ऐसे में निकलने वाले सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य। ऐसे में सबसे ज्यादा बाहर निकलने वाली पुलिस पर अब मास्क की भी जिम्मेदारी आ पड़ी है।

ये भी पढ़ें- शिक्षक की पीड़ा, कौन समझेगा हमारा दर्द

लेकिन आम लोग लगातार नियम का उल्लंघन भी करने में जुटे हैं। ऐसे में कोरोना की जंग में मुख्य भूमिका में खाकी है। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी ये है कि पुलिस को अपनी ड्यूटी भी निभानी है। और खुद पर ऊँगली उठने से भी खुद को बचाना है।

मेढक चाल का अनोखा पनिशमेंट

ऐसे में लॉकडाउन में पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि अगर पुलिस कड़ा रवैया अपनाए तो बदनामी और जल्दी आसानी से समझाने से लोग समझने को तैयार नहीं। ऐसे में पुलिस अब करे तो क्या करे। ऐसे में पुलिस ने नियमो का पालन कराने को नायाब तरीका निकाल लिया है। जो लोगों के लिए सेहतमंद भी है और पनिशमेंट भी। बिना मास्क लगाए सड़को पर निकलने वाले लोगों को पुलिस बिना डंडा, बिना गाली, सिर्फ एक्सरसाइज के जरिये पनिशमेंट दे रही है।

ये भी पढ़ें- यूपी के इटावा जिला में कोरोना का पहला केस सामने आया

पुलिस अब बिना मास्क लगाए बाहर निकलने वालों को मेढक चाल चला रही है। पुलिस लोगों से रोड पर बैठकर कमर पड़कर कूदकूद कर चलना फिर आगे जाना करा रही है। जो ऐसा नहीं कर तो सिपाही खुद मेढ़क चाल चल कर सिखाते हैं। नगर कोतवाली के चौक में सुबह कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

मनोज त्रिपाठी

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story