×

Aligarh: ललितपुर के बाद अलीगढ़ में खाकी पर दाग, सिपाही ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

Aligarh Latest News: यूपी के अलीगढ़ में डायल 112 पर तैनात सिपाही ने अपने रिश्तेदार की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 8 May 2022 6:10 AM GMT
nine year girl rape and murder in  kannauj
X

 (प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार : सोशल मीडिया)

Aligarh News Today: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सिपाही द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की घटना (Aligarh Rape Case) के बाद अब अलीगढ़ में भी सिपाही द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामला अलीगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है जहां यूपी पुलिस के एक सिपाही ने अपने रिश्तेदार की बेटी के साथ शुक्रवार की रात दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में मामले को लेकर शिकायत की गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म का आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही इस वक्त बुलंदशहर जनपद में तैनात है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद उसे शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसके बाद न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया। मामले की सूचना मिलते ही बुलंदशहर पुलिस के अधीक्षक ने दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

घर ले जाने के बहाने नाबालिक से किया दुष्कर्म

अलीगढ़ के कोतवाली क्षेत्र स्थित अतरौली गांव का यूपी पुलिस का सिपाही छुट्टी पर अपने गांव आया था। इसी गांव में आरोपी पुलिसकर्मी के अन्य रिश्तेदार भी रहते हैं उन्हीं रिश्तेदारों में से एक के घर उसके दूसरे जिले में रहने वाली एक रिश्तेदार की 16 वर्षीय बेटी भी आई थी। सिपाही ने अपने घर ले जाने के बहाने रास्ते में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिक ने किसी तरह विरोध करते हुए वहां से भागने में सफलता हासिल की और घर जाकर पूरे वारदात के बारे में अपने परिजनों को बताया।

जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में जाकर आरोपी सिपाही के खिलाफ शिकायत दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद ही स्थानीय पुलिस ने आरोपी सिपाही की खोजबीन शुरू कर दी मगर आरोपी फरार हो चुका था हालांकि शुक्रवार को रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को गणेशपुर-डिबाई मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।

ललितपुर से भी आया था ऐसा ही मामला

हाल ही में उत्तर प्रदेश के ललितपुर से भी एक दुष्कर्म (Lalitpur Rape Case) का मामला सामने आया था। जहां एक नाबालिक युवती के साथ पुलिस थाने के अंदर ही इंस्पेक्टर ने युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story