×

पुलिस वालों की होली: झांसी-मेरठ में कप्तान का बंगला हो या थाने की चौकियां, सब रंगों से सराबोर

पुलिस वालों की होली: ड्यूटी करने के बाद पुलिस कर्मियों ने झांसी में जमकर होली खेली। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कल आम लोगों के बाद आज खाकी रंगों से सराबोर नजर आई।

B.K Kushwaha
Published on: 19 March 2022 2:39 PM GMT
Policemen
X

मेरठ और झांसी: पुलिसवालों ने खेली होली

Jhansi: आज पुलिसवालों की होली (Policemen's Holi) है। जिले में थाने और पुलिस चौकियों व पुलिस लाइन में पुलिस वालों ने जमकर होली खेली है। होली और शब-ए-बरात पर ड्यूटी करने के बाद पुलिस कर्मियों ने जनपद भर में जमकर होली खेली। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कल आम लोगों के बाद आज खाकी रंगों से सराबोर नजर आई।

शहर के सभी थानों के साथ-साथ एसएसपी के बंगले और पुलिस लाइन (police line) में भी जमकर अबीर, गुलाल उड़ा और डीजे की थाप पर नाचते हुए पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को होली के रंगों से सराबोर कर दिया। शनिवार का दिन पुलिसकर्मियों का रहा। पुलिस कर्मियों ने जमकर अबीर, गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को होली के रंग लगाकर होली की बधाई दी।

डीजे पर चल रहा डांस भी

यहां पुलिस लाइन में होली के मौके पर पुलिस कर्मियों की होली के लिए आलाधिकारियों ने बड़ आयोजन रखा। यहां जमकर अबीर, गुलाल उड़ा और डीजे की थाप पर नाचते हुए पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को होली के रंगों से सराबोर किया। यहां तक कि पुलिस लाइन में स्पेशल बुलाई गई फायर बिग्रेड की गाड़ी से भी डीजे की थाप पर नाच रहे पुलिस कर्मियों को पानी की बौछारों से सराबोर किया गया। आलाधिकारियों के साथ भी अधीनस्थ पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। कोतवाली, महिला थाना और नवाबाद थाने में पूरे उत्साह के साथ पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को गले मिलकर और रंग लगाकर होली पर्व की बधाई दी।


डीआईजी व एसएसपी के साथ कर्मचारियों ने खेली फूल-गुलाल को होली

होली का पर्व ऐसा संयोग होता है, जब छोटे-बड़े का भेद नहीं रह जाता। ऐसा ही कुछ देखा गया पुलिस लाइन मैदान में। यहां डीआईजी जोगेन्द्र कुमार व एसएसपी शिवहरी मीना की मौजूदगी में होली मिलन का आयोजन किया गया। यहां डीआईजी व एसएसपी ने सभी कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ फूलों और अबीर-गुलाल होली खेली। इस मौके पर एसएसपी ने सभी को होली के पर्व से सहयोग एवं सहभागिता का संदेश ग्रहण करने का आह्वान किया। डीआईजी व एसएसपी ने होली पर्व पर पुलिस प्रशासन की ओर से समस्त स्टाफ और जिले के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामना दी।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में इस पवित्र त्यौहार को शांति, सद्धाव और भाईचारे की भावना से उमंग एवं उत्साह के साथ मनाने का आग्रह जिले के सभी निवासियों किया है। एसएसपी ने कहा कि रंगों का इस त्यौहार पर सभी लोग पर्यावरण का भी ध्यान रखें और हर्बर कलर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण का उल्लेख भी किया।

मेरठ में पुलिस वालों की होली, कहीं रंग तो कहीं कपड़ा फाड़-होली, डीजे पर मचाई धूम

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कल आम लोगों के बाद आज खाकी रंगों से सराबोर नजर आई। सिपाहियों से लेकर अफसरों तक सभी होली की मस्ती में दिखाई दिए। पुलिस लाइन व एसएसपी आवास पर सबने होली के गीत गाए और जमकर ठुमके लगाए। त्योहार पर मस्ती का सिलसिला सुबह से शुरू हुआ है। जोकि आज शाम तक चलता रहेगा। वहीं रैपिड एक्शन फोर्स 108 बटालियिन मेरठ में ट्रेनिंग ले रहे दिल्ली पुलिस के जवानों ने आरएएफ जवानों के साथ होली का आनंद लिया. पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, 11 वाहिनी पीएसी और छठी वाहिनी पीएसी में भी होली धूमधाम से मनाई गई।


बता दें कि चुनाव में पुलिसकर्मी एक महीने तक ड्यूटी में लगे हुए थे। इसके बाद होली का त्योहार था। त्योहार पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रही। दो दिन सुरक्षा व्यवस्था में लगने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन और थानों में पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। जिले के सभी थानों में सुबह से ही होली का माहौल था। पुलिसकर्मियों ने सुबह से ही होली खेलने की तैयारी कर ली थी। बता दें कि इस बार रंगों का त्योहार होली पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।

इसी दिन शब—ए—बरात भी थी। दोनों पर्व शांतिपूर्वक ढंग से निबटने के बाद आज जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने मस्ती के रंगों के साथ होली का त्योहार मनाया। कप्तान का बंगला हो या थाने चौकियां, सब रंगों से सराबोर दिखे। सभी जगह ढोल नगाड़े की थाप पर पुलिसकर्मी खूब थिरके।


पुलिस लाइन में सिपाही से लेकर अफसरों तक ने मिलकर खूब होली खेली। ढोल व तासे की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए। जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। यहां पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलने के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत जिले के आला पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने एसएसपी का रंग लगाकर स्वागत किया। होली के कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए फायर टेंडर से पानी की बौछार की गई। इसके अलावा ढोल नगाड़े की थाप पर पुलिसकर्मी घंटों डांस करते रहे । थाना कोतवाली में तो पुलिसकर्मी होली की मस्ती में एक-दूसरे के कपड़े फाड़ते दिखे

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story