×

कभी देश का पहला पीएम चुना, तो कभी शातिर अपराधी, ऐसी है फूलपुर सीट ...

Newstrack
Published on: 8 April 2016 3:16 PM GMT
कभी देश का पहला पीएम चुना, तो कभी शातिर अपराधी, ऐसी है फूलपुर सीट ...
X

इलाहाबाद: यूपी के इलाहाबाद जिले का दूसरा संसदीय क्षेत्र फुलपूर देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू की कर्मभूमि रहा है। इलाहाबाद की फूलपुर सीट ने जहां देश को अपना पहला पीएम दिया, वहीँ इसी सीट से आपराधिक छवि वाले नेताओं ने भी जीत दर्ज कर संसद में एंट्री ली।

फूलपुर सीट ने दिया देश का पहला पीएम

-साल 1952 में हुए देश के पहले चुनाव में पं.जवाहर लाल नेहरू ने फूलपुर सीट से जीत हासिल की और पीएम बने।

-साल 1957 और 1962 के चुनाव में नेहरु ने इसी सीट से जीत दर्ज की।

-समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया भी इसी सीट से नेहरू के खिलाफ 1957 से चुनाव लडे थे।

-जवाहर लाल नेहरू ने लोहिया से वादा किया था कि वो चुनाव प्रचार के लिए नहीं आएंगे।

-लेकिन उनमें हार का डर ऐसा समाया कि मजबूरन उन्हें फुलपूर में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करना पडा।

-100 से ज्यादा ऐसे बूथ थे जहां लोहिया को नेहरू से ज्यादा वोट मिले थे।

पं. नेहरू की बहन ने भी दर्ज की जीत

-पं. नेहरू के 1964 में निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनकी बहन विजयालक्ष्मी पंडित इस सीट से जीतीं।

-विजयालक्ष्मी पंडित 1967 के चुनाव में भी यहां से जीती थीं।

-लोकसभा के लिए 1969 में हुए चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के जनेश्वर मिश्र विजयी रहे।

-कांग्रेस के टिकट पर 1971 में पूर्व पीएम विश्वनाथ प्रताप सिंह को इस सीट से जीत मिली।

-लोकसभा के लिए 1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर हेमवती नंदन बहुगुणा की पत्नी कमला बहुगुणा ने इस सीट से जीत हासिल की।

राम पूजन पटेल रहे 3 बार विजयी

-साल 1980 में हुए उपचुनाव में जनता पार्टी के बी. डी. सिंह जीते।

-साल 1984 में कांग्रेस के राम पूजन पटेल जीतकर लोकसभा पहुंचे।

-बाद में, राम पूजन पटेल ने पाला बदला और जनता दल के टिकट पर 1989 और 1991 में हुए चुनाव में जीत हासिल की।

सपा के नेता भी रहे विजयी

-समाजवादी पार्टी के जंग बहादुर पटेल इस सीट से 1996 और 1998 में जीते।

-1999 के लोकसभा चुनाव में सपा के धर्मराज पटेल विजयी रहे।

फूलपुर सीट ने दिलाई आपराधिक छवि के नेताओं को जीत

-सपा ने 2004 के चुनाव में आपराधिक छवि वाले अतिक अहमद को इसी सीट से टिकट दिया और अतीक ने जीत दर्ज की।

-बसपा ने 2009 के चुनाव में एक और आपराधिक छवि वाले कपिल मुनि करवरिया को मैदान में उतारा और कपिल मुनि ने भी इस सीट से जीत हासिल की।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष भी फूलपुर सीट से जीते

-2015 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्या को इसी फूलपुर सीट से 5000 से ज्यादा वोटों से जीत मिली।

Newstrack

Newstrack

Next Story