×

महात्मा गांधी का अपमान करने वाली पूजा पांडे पति समेत गिरफ्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने और उसे दहन करने की मुख्य आरोपी और अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय को उसके पति अशोक पांडेय के साथ  गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी टप्पल से हुई है।

Rishi
Published on: 6 Feb 2019 3:58 AM GMT
महात्मा गांधी का अपमान करने वाली पूजा पांडे पति समेत गिरफ्तार
X

अलीगढ़ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने और उसे दहन करने की मुख्य आरोपी और अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय को उसके पति अशोक पांडेय के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी टप्पल से हुई है।

ये भी देखें :नाथूराम गोडसे : एक महात्मा की हत्या, आरएसएस…कुछ सुनी कुछ अनसुनी

क्या है मामला

आपको बता दें, 30 जनवरी को गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर इन दोनों ने अपने साथियों के साथ महात्मा गांधी के पुतले पर पहले गोलियां चलाई । इसके बाद पुतले को दहन किया।

घटना की जानकारी के बाद गांधीपार्क थाने में पूजा और अशोक सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में अभीतक आठ की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story