Poonam Pandit: किसान नेता पूनम पंडित कांग्रेस में हुईं शामिल, बोलीं- अब बीजेपी और बेटियों में होगा मुकाबला'

Poonam Pandit: पूनम पंडित ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण (Poonam Pandit) की। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) द्वारा महिलाओं के लिए दिये गए नए नारे से अपने संबोधन की शुरुआत की

Network
Newstrack NetworkBy Shweta
Published on: 21 Oct 2021 3:51 PM GMT
Poonam Pandit
X

पूनम पंडित  

Poonam Pandit: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की किसान नेता और इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित कांग्रेस में शामिल (International Shooter Poonam Pandit Congress me shamil) हो गई हैं। गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (pradesh adhyaksh ajay kumar lallu) की मौजूदगी में पूनम पंडित ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण (Poonam Pandit joins Congress) की। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) द्वारा महिलाओं के लिए दिये गए नए नारे से अपने संबोधन की शुरुआत की। पूनम पंडित ने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। पूनम पंडित ने कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए बीजेपी से अपनी लड़ाई बताई। उन्होंने कहा अब लड़ाई बीजेपी और बेटियों के बीच होगी।

पूनम पंडित को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जूझारू पूनम पंडित का कांग्रेस में स्वागत है। वह लंबे समय से किसानों के लिए संघर्ष कर रहीं हैं। आज कांग्रेस में उनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कांग्रेस और पूनम किसानों के साथ मिलकर सरकार से लड़ाई लड़ रहे थे। अब वह पार्टी की सदस्य बन गई हैं तो इस लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूनम पंडित पार्टी की नीतियों को मजबूत करेंगी और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी।

पूनम पंडित के बारे में जानिए (Poonam Pandit Kaun Hain)

यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले के सिकंदराबाद (Secunderabad) ब्लॉक क्षेत्र की इस्माइलपुर निवासी पूनम पंडित अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने यूपी चुनाव (UP Chunav) से पहले अपनी सियासी पारी कांग्रेस से शुरू कर दी है। पूनम पंडित ने रूरल यूथ गेम में 2018 शूटिंग रेस 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता था।

पूनम पंडित ने किसान आंदोलन (Kisan Andolan) में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। किसान आंदोलन के समर्थन में लोगों को एकजुट करने का भी काम किया। किसान आंदोलन में शामिल होने के बाद वह काफी चर्चा में रहीं। पूनम पंडित के पिता विनोद पंडित का आठ साल पहले देहांत हो गया था। पूजा पंडित व उसकी बहन संध्या पंडित की शादी हो चुकी है। इनका भाई पिंटू पंडित मेरठ में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आर्थिक स्थिति से कमजोर पूनम पंडित ने भारी विरोध के बावजूद किसान आंदोलन में भागीदारी ली और अब कांग्रेस के मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। पूनम पंडित को कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव प्रत्याशी भी बना सकती है और इस बात की तस्दीक तब और भी मजबूत हो गई जब उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत लड़की हूं, लड़ सकती हूं से किया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story