×

प्रियंका गांधी के सियासी एंट्री पर घमासान, पीएम के गढ़ में 'पोस्टर वार'

प्रियंका गांधी के एक्टिव पॉलिटिक्स में एंट्री के बाद यूपी की सियासत गर्म है। लखनऊ में जहां रोड शो के जरिए प्रियंका की शाही लॉचिंग की गई तो वहीं दूसरी ओर उनके विरोधियों ने भी कमर कस लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका के खिलाफ भाजपाईयों का गुस्सा देखने को मिला।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Feb 2019 12:01 PM GMT
प्रियंका गांधी के सियासी एंट्री पर घमासान, पीएम के गढ़ में पोस्टर वार
X

वाराणसी: प्रियंका गांधी के एक्टिव पॉलिटिक्स में एंट्री के बाद यूपी की सियासत गर्म है। लखनऊ में जहां रोड शो के जरिए प्रियंका की शाही लॉचिंग की गई तो वहीं दूसरी ओर उनके विरोधियों ने भी कमर कस लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका के खिलाफ भाजपाईयों का गुस्सा देखने को मिला। भाजपाईयों ने प्रियंका के खिलाफ पोस्टर लगाकर अपना विरोध जताया।

क्या लिखा है पोस्टर में?

बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से ये पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में यूपी ईस्ट की प्रभारी प्रियंका गांधी के खिलाफ टिप्पणी की गई है। प्रियंका के ऑडियो संदेश पर कटाक्ष करते हुए पोस्टर में लिखा गया है कि यूपी लूटने आ रही हैं प्रियंका। पोस्टर लगाने वाले बीजेपी युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अखिलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक प्रियंका गांधी और उनके पति ने जिस तरह से हरियाणा और देश के अन्य प्रदेशों में जमीन की धांधली की है। देश को लूटने का काम किया है। अब उसी तरह ये लोग यूपी को लूटने और भ्रष्टाचार का रास्ता ढ़ूंढ़ने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें.....बहराइच – करोड़ों की अष्टधातु मूर्ति बरामद, तीन गिरफ्तार

मनोज सिन्हा ने दी शुभकामनाएं

वहीं केंद्रीय रेलराज्य मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर मनोज सिन्हा ने भी प्रियंका गांधी को लेकर कटाक्ष किया है। मनोज सिन्हा ने प्रियंका गांधी को उनके पहले रोड़ शो के लिए शुभकामना दी और कहा कि यदि वो इसी तरह मेहनत करेंगी तो 2024 तक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के हालात बदल जायेंगे। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का अंदुरुनी मामला है। कांग्रेस किसी महासचिव बनाती है और किसे मंत्री।

यह भी पढ़ें.....करोड़ों के सोने की चोरी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा, जेवरात किए बरामद

प्रियंका गांधी के एक्टिव पॉलिटिक्स में एंट्री के बाद यूपी की सियासत गर्म है। लखनऊ में जहां रोड शो के जरिए प्रियंका की शाही लॉचिंग की गई तो वहीं दूसरी ओर उनके विरोधियों ने भी कमर कस लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका के खिलाफ भाजपाईयों का गुस्सा देखने को मिला। भाजपाईयों ने प्रियंका के खिलाफ पोस्टर लगाकर अपना विरोध जताया।

यह भी पढ़ें.....तो शराब पीने के बाद इसलिए नार्मल रहते हैं कुछ लोग, वजह कर देगी हैरान

क्या लिखा है पोस्टर में?

बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से ये पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में यूपी ईस्ट की प्रभारी प्रियंका गांधी के खिलाफ टिप्पणी की गई है। प्रियंका के ऑडियो संदेश पर कटाक्ष करते हुए पोस्टर में लिखा गया है कि यूपी लूटने आ रही हैं प्रियंका। पोस्टर लगाने वाले बीजेपी युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अखिलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक प्रियंका गांधी और उनके पति ने जिस तरह से हरियाणा और देश के अन्य प्रदेशों में जमीन की धांधली की है। देश को लूटने का काम किया है। अब उसी तरह ये लोग यूपी को लूटने और भ्रष्टाचार का रास्ता ढ़ूंढ़ने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें.....कानपुर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटा, 4 घायल, दो की हालत गंभीर

Next Story