×

Shivpal Yadav: सपा में वापसी पर शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, सुने क्या कहा चाचा ने

Shivpal Yadav Statement: शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उनकी समाजवादी पार्टी में अब वापसी संभव नहीं है, अब वह कभी भी समाजवादी पार्टी में नहीं शामिल होंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 Sep 2022 10:05 AM GMT
Shivpal Yadav gave a big statement, said- it is not possible to return to Samajwadi Party now
X

शिवपाल सिंह यादव: Photo- Social Media

Click the Play button to listen to article

Shivpal Yadav Statement: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उनकी समाजवादी पार्टी में अब वापसी संभव नहीं है, अब वह कभी भी समाजवादी पार्टी में नहीं शामिल होंगे। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर भी शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है, शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि 2024 की सरकार में उनकी पार्टी शामिल रहेगी।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी में भी जाने के संकेत दिए हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के 6 महीने पहले तय होगा कि वह किसके साथ गठबंधन करेंगे। लेकिन यह तो तय है कि उनकी पार्टी सत्ता में रहेगी।

महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर- शिवपाल सिंह

इस दौरान बीजेपी सरकार पर भी शिवपाल सिंह यादव ने निशाना साधा है। शिवपाल यादव ने कहा है कि मौजूदा समय में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम है। वहीं शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय एमएलसी सुरेंद्र चौधरी पर भी गंभीर आरोप लगाया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी के नेता लल्लन राय के जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है।

इसकी शिकायत वह पहले भी जिले के आला अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में अब इस पूरे मामले की शिकायत वह मुख्यमंत्री से करेंगे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि जिस तरीके से भू-माफिया और कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ बुलडोजर चल रहा है। तो वह मांग करेंगे कि सत्ता में रहने वाले जो लोग भी कब्जा कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी मुख्यमंत्री बुलडोजर चलाएं।

हर विभाग में रिश्वतखोरी चरम पर

शिवपाल यादव ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से कहेंगे कि हर विभाग में रिश्वतखोरी चरम पर चल रही है इसमें कई विधायक गण भी शामिल है प्रदेश में कानून व्यवस्था भी चरमराई है उन्होंने कहा कि कई विधायक अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं जिससे आम जनता काफी आहत है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में शिवपाल ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की अधिकतर सीटों पर पर चुनाव लड़ेगी। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी अब मैं अब पहले वाली बात नहीं रह गई है इसलिए उनका मन टूट गया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story