×

अमेठी दौरे पर हैं राहुल, राजधानी में PK ले रहे दूसरी क्‍लास

Admin
Published on: 21 April 2016 5:54 AM GMT
अमेठी दौरे पर हैं राहुल, राजधानी में PK ले रहे दूसरी क्‍लास
X

लखनऊ: कांग्रेस की डूबती नैया उबारने के लिए एक बार फिर पीके राजधानी में कांग्रेसियों की क्लास ले रहे हैं। यूपी में पीके का लक्ष्‍य कम से कम 100 सीटें पाने का है। इसके लिए वह ब्राह्मणों के साथ मुस्लिम- दलित वोटों पर नजरे लगाए हैं।

वह आज दो शि‍फ्ट में कांग्रेसियों की क्लास कर इस पर रणनीति बनाएंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री और प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री भी होंगे। वहीं प्रदेश उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी 2 दिवसीय अमेठी दौर पर हैं।

यह भी पढ़ें... 2 दिन की यात्रा पर अमेठी आए राहुल, वर्कर्स संग बनाएंगे चुनावी प्‍लान

ब्राह्मणों के साथ मुस्लि‍म-दलित वोटों पर फोकस

-पीके ब्राह्मणों के साथ मुस्लिम-दलित वोटरों को भी लुभाने के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

-वह जानते हैं कि अकेले 11 फीसदी ब्राह्मण वोटों से चुनाव जीतना आसान नामुमकिन है।

-पीके आज कार्यकर्ताओं को चुनावी गणित का ज्ञान देंगे।

यह भी पढ़ें... कांग्रेस में PK पस्त: 40 पेज की रिपोर्ट पर बोले नेता- मुनीमी कराओगे का

पीके ने मांगे थे नाम

-पीके ने मुख्य संगठन से 20, मोर्चों से दो-दो नाम, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस

-साथ ही भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं के नाम मांगे थे।

- इसके लिए उन्‍होंने प्रत्‍येक सीट पर 32 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की थी।

- जि‍नके नाम दि‍ए गए हैं, उन्‍हें विधानसभा चुनाव तक पार्टी के लिए काम करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें... PK की पॉलिसी को पलीता लगाते कांग्रेसी, अब तक 18 जिलों की लिस्ट ही भेजी

इन मुश्किलों को करेंगे दूर

- नई टीम के तैयार होने से चुनाव के दौरान पूर्व में गठित टीम के आपस में टकराने की संभावना बढ़ गई है।

- कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधि‍कारि‍यों की इसी उलझन को प्रशांत दूर करने की कोशिश करेंगे।

- दो दि‍वसीय बैठक में प्रशांत के अलावा प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री और प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री शामि‍ल होंगे।

Admin

Admin

Next Story