×

Etah: एटा में बोले शिवपाल यादव, कहा- भ्रष्ट नौकरशाही के खिलाफ उठानी होगी आवाज

Etah News Today: एटा में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट नौकरशाही के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

Sunil Mishra
Published on: 19 Sep 2022 11:54 AM GMT
Etah News In Hindi
X

एटा में शिवपाल यादव

Click the Play button to listen to article

Etah News Today: एटा जनपद मुख्यालय के समीप गांधी मार्केट प्रसपा कार्यालय (Praspa Office) पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने एक जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश मे और हिंदुस्तान मे जो हो रहा है, देश के अच्छे हालात नहीं हैं। किसानों, नौजवानो और मुसलमानों के सामने दिक्कते हैं। नौकर शाही कि मनमानी चल रही है। आज की नौकर शाही योगी सरकार (Yogi Government) के भी नियंत्रण मे नहीं है। तहसील में ही चले जाओ पहले जो काम 100, 500 में होता था, पांच हजार में होता था पहले जो काम 10 हजार में होता था. अब लाखों में होता है। अब अगर शहरों में चले गये तो लेखपाल अब पांच पांच लाख मागने लगे

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि आपके सामने परेशानिया हैं और उन परेशानियों को सुनंने वाला कोई नहीं है, लेकिन समय परिवर्तन शील है जब जनता मन बना लेती है तो सब कुछ बदल देती हैं। इसलिए हमने यदुकुल पुनर्जागरण मिशन बनाया है जिससे शोषितों, पीड़ितों की मदद करनी है। अन्याय कभी जीता नहीं है हारा है। हमने 2017, 2019 और 2022 मे भी प्रयास किया था। सब एक रहे उस समय टिकट नहीं दिए, कोई बात नहीं, लेकिन सम्मान तो दे दिया जाता जो जिस लायक था उसे उसी लायक सम्मान दिया गया।

भ्रष्ट नौकरशाही के विरोध में उठानी होगी आवाज: शिवपाल

शिवपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे परिवर्तन होगा, हम सबको इकठ्ठा कर रहे हैं। अब जितनी भी भ्रष्ट नौकरशाही है उसके विरोध मे आवाज उठानी हैं और लोकतंत्र को बचाना है नौकरशाही को भगाना हैं, यही हमारा नारा है। अब हम पीड़ित लोगों को लेकर सड़कों पर निकलेंगे, किसान, नौजवान और मुसलमान को एक करेंगे। अगर जेल भीं जाना पड़ा तो जाएंगे।

मदरसों के सर्वे पर लेकर दिया बयान

मदरसो की जांच यानि सर्वे पर उन्होंने कहा कि यदि जांच हो रही है तो सिर्फ मदरसों की ही नहीं होनी चाहिए, सभी स्कूलों का होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) निकाय चुनाव (municipal elections) और मेयर के सभी चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी।

महंगाई से घरों में चूल्हा जलाना भी हो रहा मुश्किल: यादव

यादव ने कहा कि महंगाई तो इतनी है कि लोगों के घरों मे चूल्हा जलाना मुश्किल हो रहा है। ज़ब उनसे पूंछा गया कि क्या यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के माध्यम से समाजवादी पार्टी के वोट को लाना चाहते हैं। हम किसी को नहीं लाना चाहते, जो शोषित है पीड़ित है, वंचित है उनकी हम आवाज उठा राहे हैं। उन्होंने कहाँ कि सपा को हमारी जरूरत कहाँ है? मैंने तो जब बोल दिया है कि सपा के साथ मुझे रहना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव मशीन नहीं हराती जिताती है जनता जिताती है

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story