×

Pratapgarh Crime News: नशेड़ी दूल्हे ने होने वाली दुल्हन से की ऐसी मांग, जमकर हुई पिटाई

Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ जिले में नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन से साथ में डांस करने की जिद की, जिस पर दुल्हन ने शादी तोड़ दी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 6 Jun 2021 10:34 AM GMT (Updated on: 6 Jun 2021 11:10 AM GMT)
Pratapgarh News: नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता, जानें पूरा मामला
X

शादी की कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर नशे में धुत दूल्हे के साथ दुल्हन ने शादी (Marriage) करने से इनकार कर दिया। यही नहीं लड़की वालों ने दूल्हा समेत उसकी बहन और बारातियों को बंधक बनाकर उनकी खूब पिटाई गई। जिसके बाद यह मामला पुलिस तक जा पहुंचा। यह शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, कल यानी शनिवार को प्रतापगढ़ जिले के मानधाता थाना क्षेत्र के एक गांव की बारात इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में आई थी। वरमाला के समय स्टेज पर नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन से डांस (Dance) करने की जिद्द की। जिस पर लड़की ने दूल्हे के साथ डांस करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन के पक्ष वालों ने शादी रोक दी और बारातियों को लौटा दिया।

वर पक्ष को बंधक बना की खूब पिटाई

यही नहीं दूल्हे के बर्ताव से नाराज वधू पक्ष के लोगों ने वर और उसके परिवार वालों को रोककर बंधक बना लिया और उनकी पिटाई की। जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में पंचायत हुई। पुलिस की मौजूदगी में चली पंचायत में लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और वर पक्ष से दहेज के 5 लाख वापसी पर समझौता हुआ।

पंचायत में शामिल हुए वर-वधू पक्ष के लोग (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शनिवार को वधू पक्ष के लोग शादी की पूरी तैयारी कर बारातियों के आने का इंतजार कर रहे थे। सभी में बेटी की शादी को लेकर खुशी का माहौल था। लेकिन बात तब बिगड़ गई, जब कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे को नशे में धुत देखा। इसे देख वो हैरान रह गए। यही नहीं कई बाराती भी नशे में नजर आ रहे थे।

कन्या पक्ष के लोगों का आरोप है कि तब तक तो उनकी हरकतों पर ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन जब नशेड़ी दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला के दौरान स्टेज पर डांस करने को कहा तो सारे घराती नाराज हो गए। पहले तो दूल्हे को समझाया गया, लेकिन नहीं मानने पर शादी से इनकार कर दिया गया। यही नहीं दूल्हे और बारातियों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई भी की गई। हालांकि काफी मान मनौव्वल के बाद बरातियों को छोड़ा, लेकिन दूल्हा और परिजन को बंधक बनाए रखा गया।

वर पक्ष के लोग (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दहेज वापसी पर हुआ समझैता

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पंचायत चली, जिसमें वर पक्ष तो शादी के लिए तैयार था, लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। पंचायत में वर पक्ष से दहेज के 5 लाख वापसी पर समझौता कराया गया। यह शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story