Pratapgarh News: प्रतापगढ़ से अमेठी के लिए रवाना हुई प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा, अजय राय का सरकार पर तीखा हमला

Pratapgarh News: प्रयागराज से चल कर प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा प्रतापगढ़ पहुंची। इस दौरान अजय राय ने सरकार जमकर हमला बोला।

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 13 Dec 2022 2:33 PM GMT
Pratapgarh News
X

प्रतापगढ़ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

Pratapgarh News: प्रयागराज से चल कर प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा प्रतापगढ़ पहुंची। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय पूर्व विधायक की अगुवाई में शहर के हादी हाल से शुरू हुई यात्रा शहर में लगभग दस किमी तक चली। कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है, यह यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से गुजर रही है और अब तक हजारों किमी का सफर तय कर चुकी है। इस यात्रा को शुरू हुए लगभग तीन माह होने को हैं।

प्रयागराज से चलकर यात्रा प्रतापगढ़ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसकी अगुवाई अलग-अलग हिस्सों में प्रान्तीय अध्यक्ष कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अजय रॉय ने यात्रा शुरू की थी जो इनके प्रभाव वाले जिलो से होकर गुजर रही है। आज प्रयागराज से चलकर यात्रा प्रतापगढ़ पहुंची जो हादी हाल से शुरू होकर विभिन्न चौराहों से गुजरते हुए महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ ही मन्दिरों में दर्शन करते हुए बेल्हा देवी मंदिर पर खत्म होकर अमेठी के लिए रवाना हो गई।

अजय राय ने सरकार जमकर हमला बोला

इस दौरान अजय राय ने सरकार जमकर हमला बोला। उन्होंने खास तौर से जीएसटी, मजदूर और किसानों की समस्याओं को लेकर हमलावर रहे। जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि जीएसटी से परेशान व्यापारियों को झुनझुना थमाया गया, जो जीएसटी रोकने की बात निकाय चुनावों तक सीमित है चुनाव बाद फिर से व्यापारी दुकान बंद कर भागेगा, मुकदमा दर्ज होगा, गिरफ्तारी होगी।

व्यापारी कांग्रेस का समर्थन करें: राय

राय ने व्यापारियों से वादा करते हुए कहा कि व्यापारी कांग्रेस का समर्थन करें। राय ने कहा सत्ता में आने पर जीएसटी का एक स्लैब लागू करेंगे जिसमें व्यापारियों का शोषण न हो, सरकार ने व्यापारियों को चोर समझा है, किसानों को मजबूर कर दिया है, नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है, सरकार को जवाब दीजिये, कांग्रेस का साथ दीजिये और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत कीजिए।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story