×

लाश पर बंदर सेना: महिला के अंतिम दर्शन में हुआ चमत्कार, सभी रह गए दंग

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक हैरान कर देने वाला अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यहां पर काले मुंह वाले बंदरों का एक झुंड बुढ़ी महिला के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। जिसे देखकर आस-पास मौजूद लोगों में अचम्भे सा माहौल छा गया।

Newstrack
Published on: 3 Oct 2020 10:32 AM GMT
लाश पर बंदर सेना: महिला के अंतिम दर्शन में हुआ चमत्कार, सभी रह गए दंग
X
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक हैरान कर देने वाला अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यहां पर काले मुंह वाले बंदरों का एक झुंड बुढ़ी महिला के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। जिसे देखकर आस-पास मौजूद लोगों में अचम्भे सा माहौल छा गया।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक हैरान कर देने वाला अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यहां पर काले मुंह वाले बंदरों का एक झुंड बुढ़ी महिला के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। जिसे देखकर आस-पास मौजूद लोगों में अचम्भे सा माहौल छा गया। ये मामला प्रतापगढ़ लालगंज कोतवाली के बेलहा गांव का है। यहां पर रहने वाली शिवपति देवी, जिनकी उम्र 70 वर्ष थी। उनकी मौत हो गई। जिसमें उनके गांव के लोग, परिवार वाले और रिश्तेदार अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। ऐसे में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर सभी की आंखे खुली की खुली रह गई।

ये भी पढ़ें... लड़े पाकिस्तानी सेना-नेता: खतरे में इमरान की सत्ता, मच गया घमासान

वृद्ध महिला के शव के इर्द-गिर्द चारों तरफ बैठ गए

Monkey

बेलहा गांव की रहने वाली शिवपति देवी के अंतिम दर्शन के लिए गांववाले और उनके रिश्तेदार पहुंचे। जहां परिजनों शोक में रो रहे थे। इसी दौरान कहीं से 8-10 बंदरों का झुंड आ गया। ये सभी लंगूर और बंदर वृद्ध महिला के शव के इर्द-गिर्द चारों तरफ बैठ गए।

ये भी पढ़ें...LAC पर विनाशक टैंक: वजूद भी नहीं होगा चीन-पाकिस्तान का, भारत हुआ शक्तिशाली

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि 2 घंटे तक इंसानों के साथ बंदरों का भी मातम चलता रहा। वहीं ग्रामीणों ने उसको दैवीय चमत्कार मानते हुए बंदरों को दुकान से मांगा कर बिस्किट भी खिलाय। लेकिन बंदरों का झुंड वहां बना रहा। फिर उसके एक घंटे बाद लंगूर- बंदरों का झुंड वहां से वापस लौट गया।

ये भी पढ़ें...हरदोई में हाहाकार: फैल रहा खतरनाक जानलेवा डेंगू, रोकने में फेल हुआ प्रशासन

बेल्हा गांव में भक्तिन नाम से चर्चित

ऐसे में प्रतापगढ़ में शिवपति देवी की मौत के बाद बंदरों का मातम इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालाकिं ग्रामीण इसको भगवान के आशीर्वाद से जोड़कर देख रहे है। क्योंकि 70 वर्ष की मृतक महिला शिवपति देवी बेल्हा गांव में भक्तिन नाम से चर्चित थी।

शिवपति पूजा-पाठ के प्रति बहुत ज्यादा आस्था रखती थी। इसी के चलते ये भी बात सामने आई है कि भगवान खुद बंदर के झुंड के रूप में महिला के अंतिम दर्शन के लिए आये। वहीं वृद्ध महिला की मौत के बाद गांव में चर्चाओं का सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़ें...हाथरस मामला: हाथरस पहुंचे अपर मुख्य सचिव और डीजीपी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story