×

Pratapgarh News: "सपा और कांग्रेस आतंकियों का समर्थन करते है लेकिन हमारी सरकार..." सीएम योगी

Pratapgarh News: सीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकार में किसान आत्महत्या करता था। मोदी की सरकार ने आयुष्मान योजना का लाभ 60 करोड़ लोगों को दिया, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ भाजपा की मोदी सरकार ने दिया।

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 19 May 2024 10:50 AM GMT
Pratapgarh News
X

जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Pic:Newstrack)

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र के रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में रविवार को नया पुरवा गांव की बाग में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सबसे पहले भारत माता की जय, वंदे मातराम, मां बेल्हा देवी, बाबा घुइसरनाथ धाम, स्वामी करपात्री को याद करते हुए भाषण की शुरूआत की। संबोधन में सीएम ने कहा कि देश के अंदर चुनाव चल रहा है। चुनाव परिणाम पहले से ही जनता ने तय किया है। सपा, कांग्रेस कितना भी जोर लगा ले, जनता कह रही आएंगी मोदी, जो राम को लाएं है, जनता उन्हीं को वोट कर रही है। फिर एक बार जनता मोदी की सरकार को बनाने का काम कर रही है।

सपा और कांग्रेस की सरकार में किसान करता था आत्महत्या - सीएम

सीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकार में किसान आत्महत्या करता था। मोदी की सरकार ने आयुष्मान योजना का लाभ 60 करोड़ लोगों को दिया, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ भाजपा की मोदी सरकार ने दिया। सरकार बनने के बाद भी सभी मकान देने का काम होगा। हर घर नल योजना से सभी के घर तक नल का पानी पहुंचाने का काम किया है। अब गुंडाराज नहीं होने से सभी व्यापारी के साथ आम लोग सुरक्षित हैं। सपा पर बिफरे सीएम ने कहा कि हमारी सरकार आतंकवाद का विरोध कर सबक सिखाने का काम करती है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस आतंकियों का समर्थन करने में विश्वास करती है। आपको पता होगा वो फतिया पढ़ने जा रहे हैं। आपके जिले का आंवला दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। सीएम ने सदर विधायक राजेंद्र मौर्या के चिलबिला स्थित होटल की प्रसिद्ध रसमलाई का बखान मंच से किया। कांग्रेस के लोगों ने बाबा साहब के संविधान का अपमान किया था। हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा कर उसका नाम सोनेलाल पटेल के नाम पर किया है।

देश और प्रदेश में सुरक्षा का महौल है तो आप भाजपा को वोट करें। सपा ने बेरोजगारों को नौकरी के लिए तरसाया। उन्होंने मंच से कहा कि पांच दिन में सभी लोग पांच परिवार से मिलकर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करें। इस दौरान मंच पर भाजपा के विधायक राजेंद्र मौर्य, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, विधायक जीतलाल पटेल और भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story