×

Pratapgarh News: कांग्रेस ने नीरज त्रिपाठी पर दोबारा जताया भरोसा, जिला अध्यक्ष का ढोल नगड़ों के साथ किया भव्य स्वागत

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर नेता डॉ. नीरज त्रिपाठी पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 21 March 2025 7:30 PM IST
Pratapgarh News: कांग्रेस ने नीरज त्रिपाठी पर दोबारा जताया भरोसा, जिला अध्यक्ष का ढोल नगड़ों के साथ किया भव्य स्वागत
X

Congress expressed trust District President Neeraj Tripathi (Photo: Social Media)

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में पार्टी हाईकमान ने जुझारू छवि के नेता डॉ. नीरज त्रिपाठी के ऊपर फिर से भरोसा जताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जनपद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है l जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए ढोल, ताशा के साथ कांग्रेस जनों ने माला पहनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया l उसके उपरांत संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया l

कौन है डॉ. नीरज त्रिपाठी

शहर के पूरे पितई निवासी डॉ. नीरज त्रिपाठी ने जिले की छात्र राजनीति से सियासत में कदम रखा, छात्रों के मुद्दों पर प्रशासन से टकराव भी होता रहा, जनता की समस्याओं के लिए धरना प्रदर्शन व उपवास भी रखा l एमए, एलएलबी व पीएचडी करने के उपरांत नीरज त्रिपाठी कांग्रेस की सक्रिय राजनीति का हिस्सा बने l वर्ष 2007 से यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, 2017 में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए गए l राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के करीबी माने जाने वाले नीरज को ,2019 में प्रतापगढ़ सदर विधानसभा से उप चुनाव लड़ाया गया l जिसमें 20 हजार मतों से अधिक पाकर अपने आप को स्थापित किए, 2022 में भी प्रतापगढ़ विधानसभा से मौका मिला l

डॉ. नीरज त्रिपाठी ने जताया आभार

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, प्रेरणा स्रोत जननायक माननीय राहुल गांधी जी, हमारी नेता दीदी माननीय प्रियंका गांधी जी, उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव माननीय अविनाश पांडे जी, प्रभारी राष्ट्रीय सचिव माननीय राजेश तिवारी जी और मेरे राजनीतिक गुरु और आदर्श माननीय सांसद प्रमोद तिवारी जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के क्रांतिकारी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी और कांग्रेस विधायक दल की नेता रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक आराधना मिश्रा मोना जी ने मुझे पुनः जिला अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा।

लोगों के हित में काम करने का किया वादा

जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर मैं अभिभूत और आभारी हूं। मैं शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं प्रतापगढ़ जिले में आगामी पंचायत चुनाव 2026 और विधानसभा चुनाव 2027 में बेहतर प्रदर्शन करूंगा, इससे पहले मैं बूथ, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, मंडल, ब्लॉक और जिला संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेता हूं। नए उत्साह से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सर्व समाज के आखिरी पायदान पर खड़े शोषित,वंचित, पिछड़ा, गरीब व मजदूर की आवाज को बुलंद करने का कार्य करूंगा l भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर होकर जन समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करूंगा व समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करूंगा l

ये रहें मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी,नगर अध्यक्ष इरफान अली, पीसीसी सदस्य डॉ.प्रशान्त देव शुक्ला,कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथगंज विधानसभा प्रशांत सिंह प्रिंशु, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, एडवोकेट अनिल तिवारी,दिलीप मिश्रा गुड्डू, ब्लॉक अध्यक्ष सड़वा चंडिका मोनू मिश्रा, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो.हुजैफ,आरटीआई सेल के जिला अध्यक्ष शिवम मिश्रा, अंजली उपाध्याय,राम रतन तिवारी, रियाज सुलतान, अभय किशोर त्रिपाठी, आशीष शुक्ला,यश द्विवेदी, चंद्रनाथ शुक्ला, श्याम शंकर तिवारी, इश्तियाक अहमद, दीपक तिवारी उर्फ गल्ली, भवानी शंकर दूबे, इन्दिरा नंद तिवारी,उमेश तिवारी,विवेक पाण्डेय, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,रवि प्रताप सिंह,अशोक सिंह, मो.कासिम, सलमान खान, अश्वनी उपाध्याय, प्रवीण द्विवेदी,नूर आलम, राजू भाई, शहजाद सलमानी,अरबाज आलम, शिवेंद्र सिंह,अंकित यादव, मोनू यादव,संदीप सरोज, संजय तिवारी, विनोद पांडेय,अजय मिश्रा,प्रवीण पाण्डेय,धर्मराज सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे l

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story