Pratapgarh News : कोलकाता की घटना को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश, न्याय की लगाई गुहार

Pratapgarh News : कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में इंसाफ और न्याय की गूंज देश के हर कोने में और तेज होती जा रही है।

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 17 Aug 2024 4:15 PM GMT
Pratapgarh News : कोलकाता की घटना को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश, न्याय की लगाई गुहार
X

Pratapgarh News : कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में इंसाफ और न्याय की गूंज देश के हर कोने में और तेज होती जा रही है। प्रतापगढ़ जिले में शहर-शहर, सड़क-सड़क डॉक्टर अपने साथी के साथ रेप और हत्या के बाद इंसाफ मांग रहे हैं। हैनीमैन मेमोरियल नेशनल सोसायटी ने डॉक्टर के बलात्कार और हत्या तथा उसके बाद हुई तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार की शाम सैकड़ों डॉक्टर के नेतृत्व में शहर भर में हाथ में मोमबत्ती जलाकर कैंडल मार्च निकाला गया। महिला डॉक्टर के के साथ रेप के बाद हुई हत्या का विरोध जताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई गई।

पश्चिम बंगाल के सरकार के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की गई। महिला डॉक्टर की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सरकार कड़ी कार्रवाई करें। वहीं, डॉक्टर बीके सिंह ने बताया कि जिस तरीके से महिला डॉक्टर के साथ रेप की वारदात किया गया था। पूरा देश इस घटना के बाद से स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में न्याय व्यवस्था बेपटरी हो गई है। देश के डॉक्टरों में आक्रोश है। परिवार को न्याय मिले, इसलिए हम लोग सरकार से निवेदन करते हैं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। शहर में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई है।

कैंडल मार्च निकाला

डॉ. सुधांशु ने कहा कि पूरे देश में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और कठोर कार्रवाई हो। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया जाए। वहीं, इस केस में जो डॉक्टर इंवॉल्व हो रहे हैं, सरकार उनका ट्रांसफर कर दे रही है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलेग, इसके लिए सरकार से मांग करते हैं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story