BF के टुकड़े-टुकड़े कर सहेली के घर में दफनाया, पीछा छुड़ाने के लिए कर दिया कांड

Pratapgarh News: महिला ने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी और उसके शव को 3 टुकड़ों में बांटकर अपनी सहेली के घर में दफना दिया। फिलहाल, मामले में दंपति को गिरफ्तार किया गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 22 July 2024 8:26 AM GMT
Pratapgarh news
X

महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की कराई हत्या 

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला ने ऐसा कांड कर दिया, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर डाली। हत्या के बाद शव को अपनी ही सहेली के घर में दफना दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक बिहार का रहने वाला था। जब कई दिनों तक मृतक का कुछ अता-पता नहीं लगा तो घर वालों ने बिहार पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो दिल दहला देने वाली बात सामने आई।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा गांव का है। इसी गांव के रहने वाले दंपति विनोद और पुष्पा हरियाणा के गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वहां ऑफिस में पुष्पा का बिहार के मुनियारी डेम निवासी शिवनाथ से अफेयर शुरू हो गया। बाद में जब वह शिवनाथ से बोर हो गई तो उसने युवक से पीछा छुड़ाना चाहा। लेकिन शिवनाथ महिला से रिश्ता खत्म करने को तैयार नहीं था। इसके बाद महिला ने पूरी बात अपने पति विनोद को बताई। फिर दंपति ने मिलकर युवक को मारने का प्लान बनाया। एक महीना पहले पुष्पा अपनी कंपनी से छुट्टी लेकर अपने घर आई। उसने अपने प्रेमी शिवनाथ को भी घर पर बुला लिया। प्रेमिका के बुलाने पर युवक भी मिलने आ गया। पुष्पा ने अपने प्रेमी शिवनाथ को अपनी सहेली पूनम के घर मिलने बुलाया।

तीन टुकड़ों में काटा शव

यहां पहले से ही महिला का पति, उसकी सहेली पूनम और उसका पति चिंतामणि मौजूद थे। जैसे ही शिवनाथ घर पहुंचा, उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को धारदार हथियार से तीन टुकड़ों में काट दिया। और पूनम के घर में ही शव को दफना दिया। इसके बाद दंपति गुरुग्राम लौट आए। दूसरी तरफ बिहार पुलिस मृतक शिवनाथ को ढूंढ रही थी। जांच में पता चला कि वो पुष्पा के साथ नियमित रूप से कॉन्टेक्ट में था। अंतिम बार भी उसी के साथ बात हुई थी। इसके बाद बिहार पुलिस ने पुष्पा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने पूरी बात पुलिस को बताई, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

आरोपी दंपति गिरफ्तार

पुलिस ने फिर प्रतापगढ़ स्थित पुष्पा की सहेली के घर से मृतक के शव को बरामद दिया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया गया। इसके बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने विनोद और पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुष्पा की सहेली पूनम और चिंतामणि फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story