Pratapgarh News: पंचायत के फरमान पर पति ने पत्नी के चेहरे पर लगाई कालिख, दी तालिबानी सजा

Pratapgarh News: पुलिस ने पति समेत 15 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार। अपर पुलिस अधीक्षक संजय रॉय गांव पहुंचे जहां उन्होंने मामले की जांच करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाई का आदेश दिया

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 28 July 2024 3:20 PM GMT (Updated on: 28 July 2024 4:09 PM GMT)
X

Pratapgarh News (Pic: Newstrack)

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहा पंचायत के फरमान पर पति ने अपने पत्नी को पेड़ से बांध कर पहले उसके मुंह पर कालिख पोत दी, जिसके बाद उसके बाल काट दिए गए। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।ताजा मामला हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहा पंचायत की तालिबानी सजा का मामला सामने आया है। पंचायत के फरमान पर पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपने पत्नी के मुंह में कालिख पोत दी, जिसके बाद पत्नी को पेड़ से बांध कर उसका बाल भी काट दिया। पंचायत के इस फरमान से गांव में तनाव फैल गया। पत्नी का गांव के एक युवक से अवैध संबंध होने पर उसको तालिबानी सजा दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति समेत 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय रॉय गांव पहुंचे जहां उन्होंने मामले की जांच करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाई का आदेश दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पंचायत के दौरान बिगड़ा मामला, सुना दिया प्रेमी जोड़ों को तालिबानी सजा

दरअसल हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का गांव के एक युवक के प्रेम संबंध था। विवाहिता महिला के तीन बच्चे भी हैं। उसका बड़ा बेटा 12 साल का है, महिला का पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है वहीं पति को पत्नी के एक युवक के साथ अवैध संबंध का शक हुआ। बताया जाता है आज महिला और उसके प्रेमी को बात करते हुए पति ने पकड़ लिया। जिसके बाद प्रधान और ग्रामीणों के नेतृत्व में पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमी जोड़ों को तालिबानी सजा सुना दी गई। लेकिन पंचायत के चंगुल से छूट कर प्रेमी थाने पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला का मुंह काला करते हुए उसके बाल काट दिए गए थे। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया है। वही कुंडा सीओ अजीत ने बताया कि महिला के मुंह पर कालिख और उसके बाल काटे गए हैं। पंचायत के दौरान ही घटना हुई है। पति समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story