TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Pratapgarh News: 'राजा पेट से नहीं EVM से...', सपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान से फिर गरमाई सियासत

Pratapgarh News: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि राजा रानी के पेट से नहीं पैदा होगा। राजा ईवीएम से पैदा होगा।

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 26 Sep 2024 4:13 PM GMT
Pratapgarh News
X

प्रतापगढ़ में सपा प्रदेश अध्यक्ष (Pic: Newstrack)

Pratapgarh News: सपा के प्रदेश अध्यक्ष आज प्रतापगढ़ के दौरे पर थे। आज दोपहर उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन एवं श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में शिरकत किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और सपा के दिवंगत बड़े नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आज रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विष्णुपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन और पीडीए जन पंचायत का कार्यक्रम था। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

राजा भइया पर निशाना

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा के ऊपर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को खतरे में मोदी और योगी ने डाल दिया। नई सांसद में सिंगोल की स्थापना कर दिए। अंबेडकर, लोहिया मुलायम सिंह यादव ने सिंगोल को कभी स्वीकार नहीं किया। वहीं उन्होंने आगे कहा की, राजा रानी के पेट से नहीं पैदा होगा। राजा ईवीएम से पैदा होगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान की बात से सियासी गलियारे में भी चर्चा तेज हो गई है कि जिस तरीके से सीधे-सीधे राजा भैया के घर में पहुंच करके राजा भैया को ही चुनौती देने लगे।

निकाले जा रहे हैं सियासी मतलब

सपा प्रदेश अध्यक्ष को नहीं भूलना चाहिए कि लोकसभा के चुनाव में राजा भैया के समर्थक कौशांबी और प्रतापगढ़ में बीजेपी का विरोध करते हुए सपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से वोट करने के लिए अपील किए थे। लेकिन आज जिस तरीके से राजा भइया के घर में ही सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता सम्मेलन में राजा रानी के पेट से नहीं पैदा होता है वह एवं से पैदा होता है इस बयान के पास से अब सियासी मतलब भी निकले जाने लगे हैं। माना जा रहा है कि राजा भैया का अब समाजवादी पार्टी में भी विरोध हो रहा है। वहीं मंच से तंज कसते हुए उन्होंने कहा की इन्होंने MY को बदनाम किया। MY का मतलब आप लोग जानते है, MY मतलब मुसलमान और यादव। अखिलेश यादव ने राजनीति में ऐसे चरखा दांव चलाया की चरखा दांव पीडीए बन गया। उसने MY को हरा दिया,अखिलेश का पीडीए ने मोदी को दिल्ली और योगी को उत्तर प्रदेश में हरा दिया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story