×

Prayagraj: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का मंत्री नन्दी और महापौर ने किया स्वागत

Prayagraj: अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने कहा प्रयागराज की जो महिमा सुनी है, यहां के बारे में तमाम माध्यमों से जो जाना और सुना है, वह यहां आने के बाद पूरी शिद्दत के साथ महसूस हो रहा है।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 5 Nov 2022 3:27 PM GMT
Prayagraj
X

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का मंत्री नन्दी और महापौर ने किया स्वागत

Prayagraj: अपनी लगन और मेहनत से बॉलीवुड में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने वाली बॉलीवुड की स्टॉर अभिनेत्री ईशा गुप्ता आज अपनी मां सामाजिक कार्यकर्ता रेखा गुप्ता के साथ संगमनगरी प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के आवास बहादुरगंज पहुंचीं। जहां मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और महापौर अभिलाषा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता व रेखा गुप्ता का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने धार्मिक नगरी प्रयागराज के महत्व और प्रयागराज में हुए विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की जो महिमा सुनी है, यहां के बारे में तमाम माध्यमों से जो जाना और सुना है, वह यहां आने के बाद पूरी शिद्दत के साथ महसूस हो रहा है।

ईशा गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ ही प्रयागराज में भी विकास की असीम सम्भावनाएं हैं, जो फिल्मी दुनिया को यहां आने और फिल्में बनाने के लिए आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण संगम है, जो पूरे विश्व को प्रयागराज से जोड़ता है।

ईशा गुप्ता ने मंत्री नन्दी से नोएडा में बन रहे फिल्म सिटी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटी होने के नाते उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रौशन करने के लिए जो भी बन पड़ेगा उसे करने में कहीं से पीछे नहीं हटेंगी। इस दौरान ईशा गुप्ता ने प्रयागराज के कई युवाओं से बातचीत की, जो विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रहे हैं। प्रयागराज की छटा के साथ ही यहां की धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक ख्याति को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के जरिये न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में फैला रहे हैं।

मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने का जो संकल्प लिया है, उसे जरूर पूरा किया जाएगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि फिल्मी दुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में सब कुछ है। उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति का केंद्र बिंदु है। प्राचीन पौराणिक कालखंड से लेकर अर्वाचीन काल तक देश की आजादी की लड़ाई में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां भगवान श्रीराम से लेकर श्रीकृष्ण तक की जन्मस्थली है। गंगा-यमुना की संगमस्थली प्रयागराज भी यहीं है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story