×

Prayagraj News: नन्हे बच्चे बता रहे- ‘शक्ति का नाम ही नारी है’, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कंपोज किया जागरूकता गीत

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 12 साल के असित और 6 साल के आरव ने कंपोज किया जागरूकता गीत।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 7 March 2023 7:55 AM GMT
Children composed song
X

बच्चों ने कंपोज किया जागरूकता गीत (फोटो: सोशल मीडिया )

Prayagraj News: 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और कहा जाता है महिलाएं समाज की सच्ची शिल्पकार होती हैं। इसी कड़ी में प्रयागराज के नन्हे कलाकारों ने महिलाओं के सम्मान और लोगों को जागरूक करने के लिए एक गीत को कंपोज किया है। बच्चों ने इस गीत को खुद ही स्वर भी दिए हैं। जिसका विमोचन पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पुष्पा श्रीवास्तव ने किया। साईं बंधु के नाम से प्रसिद्ध असित साईं और आरव साईं नाम के बच्चे इतनी कम उम्र में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को समझ रहे हैं। इसी पर लोगों को जागरूक करने के लिए वो इस गाने के जरिए नारी शक्ति का महत्व समझा रहे हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और उत्तर मध्य रेलवे की खेल सचिव पुष्पा श्रीवास्तव का कहना है कि उनको हैरत हो रही है इतने छोटे बच्चे भी इस तरह का गीत तैयार कर सकते हैं। क्योंकि नारी के सम्मान में जो प्रेम उनको देश की जनता ने दिया है, उसी तरह का प्रेम सभी महिलाओ को इन नन्हे कलाकारों ने इस गीत के माध्यम से दिया है।

घर में ही किया गीत को कंपोज़

असित और आरव साईं ने अपने घर में बने छोटे से स्टूडियो में बैठकर इस गीत को कंपोज किया है। असित बताते हैं कि महिलाओं के प्रति अपराध के मामले में इजाफा हो रहा है, इसके साथ ही उनको अपने स्कूल से पता चला कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ इस गीत को कंपोज किया। असित का कहना है कि महिलाओं के प्रति अपराध अगर कम हो जाएगा तो देश का सम्मान और ज्यादा बढ़ेगा। बताया जाता है कि इससे पहले भी दोनों साईं बंधुओं ने कई बार प्रयागराज का नाम रोशन किया है। हाल ही में असित साईं को लखनऊ में मालिनी अवस्थी और मंत्री राजवीर सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया था और प्रयागराज संगीत समिति में भी राष्ट्रीय शास्त्री संगीत प्रतियोगिता में उनको प्रथम पुरस्कार मिला था। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ताज महोत्सव के साथ देश के सबसे बड़े धार्मिक माघ मेले में भी इन बच्चों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा था।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story