×

Prayagraj Violence: पूरी फोर्स तैनात, कौन है ये प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड जिसका गिर रहा घर

Prayagraj Latest News : शुक्रवार को प्रयागराज में हुई हिंसा मामले में आरोपी मास्टरमाइंड माने जा रहे जावेद पंप के घर पर आज प्रयागराज विकास प्राधिकरण प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया जा रहा है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 12 Jun 2022 7:34 AM GMT (Updated on: 12 Jun 2022 7:59 AM GMT)
Prayagraj Violence: पूरी फोर्स तैनात, कौन है ये प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड जिसका गिर रहा घर
X

Prayagraj Violence : शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पत्थरबाजी (Stone Pelting In UP) और हिंसा (Violence) की घटनाएं सामने आई। जिसके बाद प्रशासन हिंसा में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने में लग गयी है। इसी सिलसिले में जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को प्रयागराज में हुई हिंसा (Prayagraj Hinsa) मामले के मास्टरमाइंड आरोपी मोहम्मद जावेद (Mohammad Javed) उर्फ जावेद पंप के खिलाफ आज बड़ा कार्रवाई करने जा रही है। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (Prayagraj Development Authority) की ओर से हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप (Javed Pump) के घर पर नोटिस लगाया गया। जिसके बाद आज प्रशासन जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चला रही है।

कौन है प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद पंप?

जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रयागराज में भड़की हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप का नाम पहले के भी कई चर्चित मामलों में संलिप्त पाया जा रहा है। प्रयागराज हिंसा के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी अजय कुमार ने बताया खुद को सोशल एक्टिविस्ट कहने वाले जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक जानकारियां मिली हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने मास्टरमाइंड जावेद पंप समेत कुल 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें जावेद के फोन से आपत्तिजनक चीजें बरामद होने के बाद ही पुलिस इस हिंसा का मास्टरमाइंड उसे मान रही है। वहीं, जावेद पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के उल्लंघन करने का भी आरोप लगा है। जिसके कारण आज प्रयागराज विकास प्राधिकरण प्रशासन की मौजूदगी में उसके घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

सीएए प्रोटेस्ट में भी जावेद का नाम है शामिल

जावेद पंप का नाम प्रयागराज हिंसा से पहले सीएएन-आरसी प्रदर्शन में भी चर्चा में रहा था। प्रयागराज पुलिस के मुताबिक मास्टरमाइंड जावेद पंप के अलावा इस हिंसा में उसकी बेटी की भी भूमिका की जांच की जा रही है। दरअसल जावेद की बेटी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पढ़ती है। पुलिस को आशंका है कि इस हिंसा में उसकी भी भूमिका सामने आ सकती है। इस मामले पर एसएसपी ने कहा कि अगर जांच के लिए जावेद की बेटी से पूछताछ करनी पड़ी तो दिल्ली पुलिस की मदद ली जाएगी।

कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के घर पर चला बुलडोजर

बीते दिन कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी तथा उसके करीबियों के घर पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कानपुर नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाया। इन सभी पर हिंसा के अलावा यह भी आरोप है कि उन्होंने यह जमीन से बाहर आकर सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण कर अपना बिल्डिंग तथा आवास बनवाया है। नक्शे के मुताबिक बिल्डिंग ना बनने के कारण के केडीए ने बीते दिन कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर तथा उसके करीबी मोहम्मद इश्तियाक के आवास पर बुलडोजर चलाया।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story