Prayagraj News: इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए अशोक लेलैण्ड के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Prayagraj News: ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करने की सम्भावनाओं को तलाशा, जिसको लेकर अशोक लेलैण्ड के अधिकारियों ने यूपीसीडा की टीम के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी हासिल की।

Network
Newstrack Network
Published on: 26 Sep 2023 1:46 PM GMT
Ashok Leyland officials inspected the electric vehicle manufacturing plant
X

Ashok Leyland officials inspected the electric vehicle manufacturing plant

Prayagraj News: सब कुछ ठीक रहा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल्द ही संगम नगरी प्रयागराज के नैनी इण्डस्ट्रियल एरिया में स्थित बंद पड़ी बीपीसीएल की जमीन पर उत्तर प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित होगा। जिसके लिए मंगलवार को विश्वविख्यात मशहूर ईलेक्ट्रिक वेहिकल निर्माता हिन्दुजा समूह की कम्पनी अशोक लेलैण्ड के अधिकारियों ने प्रयागराज पहुंचकर बीपीसीएल की बंद पड़ी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। वहां ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करने की सम्भावनाओं को तलाशा, जिसको लेकर अशोक लेलैण्ड के अधिकारियों ने यूपीसीडा की टीम के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी हासिल की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उतर प्रदेश को ईलेक्ट्रिक व्हीकल का हब बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके तहत अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम सृजन को लेकर राउण्ड टेबल सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न कम्पनियों ने एमओयू साइन किया था। वहीं उत्तर प्रदेश में पहला ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करने के अभी कुछ दिनों पहले ही हिन्दुजा समूह की कम्पनी अशोक लेलैण्ड ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ 1000 करोड़ का एमओयू साइन किया है। हिन्दुजा समूह की कम्पनी अशोक लेलैण्ड करीब 100 एकड़ भूमि पर 1000 करोड़ के फर्स्ट फेज के साथ ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करना चाहती है। जिसके लिए समूह के अधिकारियों को प्रयागराज के नैनी इण्डस्ट्रियल एरिया में बंद पड़ी बीपीसीएल की ढाई सौ एकड़ भूमि और लखनऊ में स्कूटर इण्डिया की भूमि प्रस्तावित किया गया है। लखनऊ में स्कूटर इण्डिया की भूमि का निरीक्षण करने के बाद अशोक लेलैण्ड के अधिकारियों की टीम ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करने की सम्भावनाओं को तलाशने के लिए मंगलवार को प्रयागराज पहुंची।

हिन्दुजा समूह की कम्पनी अशोक लेलैण्ड के सीईओ और एमडी शीनू अग्रवाल, चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर गणेश मनी व एबीएस हेड राजीव जादौन ने आज प्रयागराज पहुंच कर नैनी इण्डस्ट्रियल एरिया में स्थित बीपीसीएल की बंद पड़ी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। करीब ढाई सौ एकड़ एरिया में स्थापित बंदी पड़़ी फैक्ट्री को देखा। फैक्ट्री का भ्रमण व निरीक्षण करने के बाद अशोक लेलैंड की टीम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। नक्शा के अनुसार पूरी जानकारी ली। साथ ही यूपीसीडा की पॉलिसी, रेट के साथ ही कर्मचारियों की उपलब्धता को लेकर जानकारी हासिल की। अशोक लेलैंण्ड की टीम ने अधिकारियों से पूछा कि आस-पास कितने आईटीआई कॉलेज हैं, क्योंकि अगर यहां ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित हुआ तो बड़ी संख्या में आईटीआई युवाओं की जरूरत पड़ेगी। निरीक्षण के बाद अशोक लेलैण्ड के अधिकारी दिल्ली चले गए।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story