×

Bharat Jodo Nyay Yatra पहुंची प्रयागराज, राहुल गांधी बोले- बीजेपी सरकार ने नहीं पूरे किए वादे, इसलिए निकाली यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra: जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, 'हर भारतीय को न्याय मिलना चाहिए क्योंकि 2014 के बाद से जो भी वादे भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किए थे, वह पूरे नहीं हुए हैं। इसी को लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की गई है'।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 18 Feb 2024 2:35 PM GMT
Bharat Jodo Nyay Yatra
X

प्रयागराज में अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी (Social Media) 

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रविवार (18 फरवरी) को संगम नगरी प्रयागराज पहुंची। तकरीबन 4 बजे राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत स्वराज भवन से हुई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।

अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सभी को धन्यवाद दिया। यात्रा स्वराज भवन से शुरू होकर के कटरा बाजार से होते हुए लक्ष्मी टॉकीज चौराहा पहुंची। यहां राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित भी किया। कल सुबह भारत जोड़ो यात्रा प्रतापगढ़ पहुंचेगी। राहुल गांधी प्रतापगढ़ के लोगों से रूबरू होंगे।

ओपन कार में राहुल सवार

प्रयागराज में शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे। राहुल गांधी ओपन कार में सवार होकर के यात्रा को आगे ले जाते रहे। आपको बता दें देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू की लोकसभा सीट भी फूलपुर रही है जिस पर आज राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की यात्रा प्रयागराज में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार

आपको याद दिला दें, पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उससे सीख लेते हुए इस बार कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में तैयार है। राहुल गांधी की इस यात्रा में प्रयागराज में खास माहौल देखा गया।

2014 के बाद बीजेपी सरकार ने वादे पूरे नहीं किए

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की खास बात यह रही कि, 'सभी वर्ग के लोग इस यात्रा का हिस्सा बने। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, 'हर भारतीय को न्याय मिलना चाहिए क्योंकि 2014 के बाद से जो भी वादे भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किए थे, वह पूरे नहीं हुए हैं। इसी को लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की गई है'।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story