×

Prayagraj News: आस्था का केंद्र बन गया काशी, देशवासियों ने सामूहिक प्रयास से हर आपदा पर प्राप्त की विजयः नंदी

Prayagraj News: अमर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान, प्रधानमंत्री ने मन की बात के जरिये नशा मुक्त भारत अभियान का दिया संदेशः नंदी

Syed Raza
Published on: 30 July 2023 4:45 PM GMT
Prayagraj News: आस्था का केंद्र बन गया काशी, देशवासियों ने सामूहिक प्रयास से हर आपदा पर प्राप्त की विजयः नंदी
X
‘मन की बात’ कार्यक्रम में सम्मिलित लोग: Photo- Newstrack

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी आज अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी मंडल के बूथ नंबर 356, कुशवाहा मार्केट, महेवा पश्चिम पट्टी, नैनी, प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना।

पीएम ने ‘मन की बात’ में दी भारतीय संस्कृति के महत्व की जानकारी

मंत्री नन्दी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के जरिए हर बार एक नया अनुभव मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार मन की बात के जरिए आम जनता को देश से, देश की भावनाओं से, देश के संकल्प से, देश की उपलब्धियों से परिचित कराते हैं। आज उन्होंने हमें सावन, भारतीय संस्कृति के महत्व, पेड़ पौधों के महत्व, बाढ़ से हुई हानि आदि पर राष्ट्र को जानकारी दी। मंत्री नन्दी ने कहा कि जुलाई का ये महीना मॉनसून का महीना, बारिश का महीना रहा। जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में प्राकृतिक आपदाएं आईं। लेकिन देशवासियों ने एकजुट होकर आपदाओं का सामना किया। जिसकी सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों ने आपदा और विपत्ति के बीच सामूहिक प्रयास की ताकत से आपदा पर भी विजय प्राप्त किया है।

नशा मुक्त भारत अभियान का सार्थक संदेश

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मन की बात के जरिये नशा मुक्त भारत अभियान का भी सार्थक संदेश दिया है। जो युवाओं को नशे की लत छोड़ कर अपने बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करेगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के शहडोल के विचारपुर गांव की चर्चा की, जो कई दशक तक अवैध शराब और नशे के लिए चर्चित था। आज उस गांव से कई ऐसे खिलाड़ी निकल रहे हैं, जो नेशनल लेवल पर खेल रहे हैं।

इस वर्ष भी 15 अगस्त पर सभी लोग हर घर तिरंगा लगाएं

मंत्री नन्दी ने कहा कि मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री ने वीर वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए मेरी माटी, मेरा देश अभियान की घोषणा की है, जो अमर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंत्री नन्दी ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त पर सभी लोग हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होते हुए अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात के जरिए पूरे देश को बताया कि इस बार चार हजार से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने महरम (पुरूष साथी) के बगैर हज किया, जो नारी सशक्तिकरण की एक मिसाल है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, पूर्व प्रधान बृजेश भारती, भगवत कुशवाहा, लवकुश पासी, दीपचंद्र, सुभाष बाजपेयी, सुमित वैश्य, तौसीफ आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Syed Raza

Syed Raza

Next Story