×

BJP नेता और उसके पति पर जानलेवा हमला, दबंगों ने घर पर चढ़कर दी जान से मारने की धमकी, घटना CCTV में कैद

Prayagraj Crime News: पीड़ित का कहना है कि, हमलावर श्यामवीर यादव जो पुलिस विभाग में प्रतापगढ़ में तैनात है, उससे परेशान होकर पीड़ित परिवार गांव के बाहर एक मकान बनाकर रहता है। मामला पारिवारिक जमीन विवाद का है।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 9 Feb 2024 1:25 PM GMT
Prayagraj Crime News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Prayagraj Crime News: प्रयागराज में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला कौड़िहार के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बबली यादव व उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर सिंह यादव का है। जिला पंचायत सदस्य बबली यादव बीजेपी से संबंध रखती हैं। इनके ऊपर गांव के ही कुछ लोगों ने घर पर चढ़कर जानलेवा हमला किया। मामला पारिवारिक जमीन विवाद का बताया जा रहा है।

जानिए क्या है मामला?

पीड़ित का कहना है कि, हमलावर श्यामवीर यादव जो पुलिस विभाग में प्रतापगढ़ में तैनात है, उससे परेशान होकर पीड़ित परिवार गांव के बाहर एक मकान बनाकर रहता है। गांव में जब रहता था, तो आरोपी द्वारा वहां भी कई बार अपनी वर्दी का रौब दिखाकर घर पर गाली-गलौज और मारपीट करता रहा। हालांकि, रोज-रोज़ की बहस से पीड़ित परिवार अब गांव के बाहर आकर रहता है।

'मेरे साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है'

पीड़ित रणधीर सिंह का आरोप है कि, 'दो दिन पहले श्यामवीर यादव अपने परिवार के साथ मेरे परिवार को जान से मारने की नीयत से आया था। उसके पास अवैध असलहा भी था। उन लोगों ने मेरे घर पर चढ़कर गाली-गलौज की। जब मैंने पत्नी, बच्चों संग भागने की कोशिश की तो हमारे ऊपर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला किया। धमकी भी दी। आरोपियों का कहना था कि, अगर वह बाहर निकलेगा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित का कहना है मेरी जान को खतरा है। मेरे साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है। मैंने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी। वहां से आश्वासन मिला है कि कार्रवाई की जाएगी'।

घटना CCTV में कैद

गौरतलब है कि, ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस को पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी। पीड़ित रणधीर सिंह का पूरा परिवार दहशत में है। ऐसे में पुलिस ने जल्द इस मसले को नहीं सुलझाया तो हाल ही में लखनऊ में हुए हत्याकांड जैसी कोई अनहोनी हो सकती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story