×

Prayagraj: विवाहिता की मौत पर भड़के मायके वालों ने ससुराल में लगा दी आग, जिंदा जले सास-ससुर

Prayagraj: जिले के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार देर रात संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत हो गयी। विवाहिता अंशिका केसरवानी (27) का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 19 March 2024 6:00 AM GMT (Updated on: 19 March 2024 7:01 AM GMT)
prayagraj news
X

प्रयागराज में विवाहिता की मौत के बाद मायकेवालों ने ससुराल में लगा दी आग (न्यूजट्रैक)

Prayagraj News: जिले के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार देर रात संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत हो गयी। विवाहिता अंशिका केसरवानी (27) का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। जानकारी मिलने पर आक्रोशित परिजन विवाहिता के ससुराल पहुंचे। इसके बाद वहां दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। गुस्साएं मायकवालों ने विवाहिता के ससुराल में आग लगा दी। जिससे विवाहिता के ससुर और सास की जिंदा जलकर मौत हो गयी।

मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

मायके वालों ने आरोप लगाया है कि अंशिका की दहेज के लिए हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाया गया है। अंशिका के मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को मकान से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद जब घर की तलाश ली गयी। तब वहां दो जले हुए शव मिले। जिसमें से एक विवाहिता के ससुर राजेंद्र केसरवानी (65) और दूसरा सास शोभा देवी (62) का है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक राजेंद्र केसरवानी के छोटे भाई की पत्नी लवली केसरवानी और राजेंद्र केसरवानी की बेटी शिवानी केसरवानी आग में झुलस गये है। जिन्हें उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अंशिका केसरवानी के पति अंशु केसरवानी को भी मामूली चोटें आयी हैं।

बताते हैं कि बीते फरवरी माह यानी कि लगभग एक माह पूर्व झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी मुट्ठीगंज में बड़ी धूमधाम के साथ परिजनों ने किया था। बताया जाता है कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष की मांग को भी पूरा किए थे। लड़की पक्ष का आरोप है कि सगाई के बाद से ही दहेज की मांग अतिरिक्त और की जाने लगी। जो उसे भी पूरा किया गया। पुलिस ने इस मामले में मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर का बयान

इस मामले में पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर ने कहा कि मुठ्ठीगंज थाना क्षेत्रांतर्गत हत्या और आत्महत्या के आरोप को लेकर मायके व ससुरालियों बीच जमकर तकरार हुई। जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल में आग लगा दी। आग लगने के बाद घर में फंसे ससुर राजेंद्र केसरवानी एवं सास शोभा देवी की जिंदा जलकर मौत हो गयी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story